BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / नगर पंचायत चुनाव मड़ियाहू: मीडिया के सवाल के जबाब मे भाजपा से टिकट के दावेदार दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा निर्दल प्रत्याशी को हराया जा सकता है, कब जब विश्वासघात की परिपाटी खत्म होगी,अभी तक तो भाजपा ही भाजपा को हरा रही

नगर पंचायत चुनाव मड़ियाहू: मीडिया के सवाल के जबाब मे भाजपा से टिकट के दावेदार दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा निर्दल प्रत्याशी को हराया जा सकता है, कब जब विश्वासघात की परिपाटी खत्म होगी,अभी तक तो भाजपा ही भाजपा को हरा रही

जौनपुर। स्थानीय निकाय चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नही है। अभी कुछ वक्त लग सकता है। ऐसे मे राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले शूरवीर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे है और पार्टी को अपने विचार,व्यवहार संस्कार से अवगत करा रहे है और सशक्त दावेदारी को सोशल मीडिया के जरिये आम जनमानस मे विदित कर रहे है। दरअसल दिलीप कुमार जायसवाल नगर पंचायत मड़ियाहू अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से चुनाव लड़ने की मजबूत दावेदारी कर रहे है।शनिवार शाम 4•30 के आस पास अपने कार्यालय पर मीडिया से बातचीत की और उनके सवालो का बेवाकी से जबाब दिया। मीडिया का सवाल,माना कि भाजपा ने टिकट दिया,क्या निर्दल प्रत्याशी को हरा देगे। दिलीप का जबाब इधर दो पंचवर्षीय चुनाव से निर्दल प्रत्याशी का बोलबाला है। इसके पहले तो भाजपा का ही दबदबा रहा। कहा कि भाजपा को भाजपा ही हरा रही है। कुछ लोग सिर्फ टिकट के लिए भाजपा से जुड़ाव रखते है। जब टिकट नही मिलता है तो अपने पंसद का उम्मीदवार जीताने मे भाजपा कन्डीडेट के साथ विश्वासघात कर जाते है। फिर क्या होता है निर्दल प्रत्याशी की जीत होती है और भाजपा की हार हो जाती है। कहा कि भाजपा उम्मीदवार चाहे जिसको बनाये जब एक विचार से एक भाव से समर्पित होकर भाजपा के निर्णय को हर भाजपाई सर्वोपरि मानते हुए अपना प्रत्याशी कमल का फूल के नारे को बुलंद करते हुए चुनाव लड़ने का काम होगा तो भाजपा की जीत होगी। सिर्फ मजबूत संकल्प हो जाय,अबकी बार गद्दारी नही होगी,हम सभी मिलकर कमल खिलायेगे और नगर मे भगवा राज लायेगे,सोचना होगा। विचार करना होगा। निर्दल प्रत्याशी को हराया जा सकता है। जब विश्वासघात की परिपाटी खत्म होगी तब। आगे क्रमश: जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino