सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

नगर पंचायत मड़ियाहू मे फैला भ्रष्टाचार खत्म करने और विकास मे पारदर्शिता के लिए जनता को भाजपा को जीताना होगा, दिलीप कुमार जायसवाल

जौनपुर। नगर पंचायत मड़ियाहू से भाजपा से अध्यक्ष पद के दावेदार दिलीप कुमार जायसवाल अपने कार्यालय पर मीडिया से बातचीत मे शनिवार शाम को कहा कि नगर पंचायत मे फैला भ्रष्टाचार को खत्म करने और विकास मे पारदर्शिता के लिए भाजपा उम्मीदवार को जनता को चुनना होगा। उन्होंन कहा कि जो कुछ नगर पंचायत का विकास दिख रहा है भाजपा सरकार की देन है। विकास के गुणवत्ता की परख होकर जनता के सामने बात आनी चाहिए। जिससे यह साफ हो जायेगा कि राजनीति मे जनता हित के लिए कितनी सच्चाई है। कितनी अच्छाई है और कितना स्वहित है। उन्होंन कहा कि यदि नगर की जनता भाजपा उम्मीदवार को जीता करके नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज पहनाती है तो निश्चित तौर पर नगर का विकास कुछ और दिखेगा। कहा कि निर्णय नगर की महान जनता को करना है। उन्होंन कहा कि भाजपा की सोच सबके हित और विकास की है।