सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

स्थानीय निकाय चुनाव: इस बार घात नही, सोनी जायसवाल भाजपा उम्मीदवार मड़ियाहू के जीत का लोगो मे विश्वास होगा

जौनपुर। भाजपा के लोग मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार सोनी जायसवाल को बहुत ही सोच समझकर बनाया है। जैसी सक्रियता बरकरार रही,जनमानस के बीच जनसंवाद का क्रम बहुत पहले से जारी है। सोनी पत्नी विनोद जायसवाल नगर के हर बार्ड के लोगो से जनसंपर्क के माध्यम से अपनी दावेदारी को पहले से मजबूत बना चुकी है। जमीनी हकीकत है भाजपा पहले से राजनैतिक धरातल बनाकर इस बार प्रत्याशी मैदान मे उतारने का काम किया। सोनी जायसवाल को चुनाव जीतवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जी जान से जुट गये है। सोनी के लिए लोगो मे चर्चा है निर्विवादित प्रत्याशी है। सबकी सहानुभूति जुड़ रही है। बस एक ही बात का लोगो मे डर है कही विश्वासघात न हो जाय। भाजपा मछलीशहर जिला सचिव श्यामदत्त मिश्र ने कहा कि मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार की जीत होगी। इतिहास दोहराया जायेगा। विश्वासघात के सवाल पर बोले नगर के सभी भाजपा परिवार के लोग पार्टी को जीताने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बार कोई घात नही होगा। सिर्फ जीत का विश्वास होगा, जेडी सिंह