सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहू नगर पंचायत चुनाव: सपा का किसी से कोई चुनौती नही,फरहत जहां चुनाव जीत रही है,विरोधी बौखलाए और फैला रहे तरह तरह की अफवाह- सिकंदर सपा नेता

जौनपुर। सपा के वरिष्ठ नेता सिकंदर ने बुधवार को सुबह 10•30 बजे अपने कार्यालय पर बातचीत के दौरान कहा कि सपा का किसी से कोई चुनौती नही है। कहा कि सपा उम्मीदवार फरहत जहा चुनाव जीत रही है। जब उनसे पूछा गया वोटो का विखराब होने की संभावना पर क्या कहना तो उन्होंन कहा कि सपा का लोकसभा और विधान सभा मे लगभग 6 हजार के आस- पास वोट पड़ता है। इस बार पार्टी के सेबंल पर
नगर पंचायत का चुनाव लड़ा जा रहा है। ऐसे मे सभी समाजवादी विचार धारा के लोग मजबूती से चुनाव लड रहे है। जो जीत को सुनिश्चित करेगा। जब यह पूछा गया कही मैदान छोड़कर चुनाव से हट तो नही जायेगे,ऐसी जनमानस मे चर्चा है। उन्होंन कहा ऐसा संभव नही है। विरोधी सपा के मजबूती से बौखला गये है और तरह -तरह का अफवाह फैला रहे है। उन्होंन कहा विरोधी के अफवाह को नजरअंदाज करिये और सपा प्रत्याशी को जीताने के लिए मत का दान करिये। अशोक कुमार कुशवाहा का कहना है कि सपा बेहद मजबूत है। इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की जीत होगी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी नूर अहमद उर्फ अब्बू ने कहा कि नगर की सम्मानित जनता सपा उम्मीदवार को जीताने का मन बना चुका है। मड़ियाहू मे सपा जीत रही है। जेडी सिंह