सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहू नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार सोनी जायसवाल को सासंद और मंत्री द्वारा दिया गया जीत का आर्शीवाद,कहा गया कमल खिलेगा

जौनपुर। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा विशेष सतर्क है। नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारो और वार्ड के सभासदो के जीत हासिल करने के लिए सासंद और मंत्री ने रियाज करना शुरु कर दिया है। भाजपा के अधिकृत अध्यक्ष और सभासद पद के उम्मीदवारो को जीत का मंत्र देने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मड़ियाहू आये। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किये।इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सोनी जायसवाल ने अंगवस्त्रम और पुष्प गुच्छ देकर जौनपुर के प्रभारी मंत्री को सम्मानित किया। जबकि भाजपा नेता चन्द्रप्रकाश सिंह पप्पू के आवास पर भी भव्य स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा मड़ियाहू मे कमल खिलेगा,सोनी जायसवाल विजयी होगी। मछलीशहर सासंद भोलानाथ सरोज ने कहा कि मड़ियाहू नगर पंचायत का पन्द्रह वार्ड जब भाजपा के सभासद उम्मीदवार जीतेगे,तब सोनी जायसवाल की भी भारी मतो से जीत होगी। जेडी सिंह