जौनपुर। स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मी रामपुर मे तेज है। राजनैतिक दलो मे भाजपा, सपा, बसपा, काग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सहित निर्दल उम्मीदवार मतदाताओ से जनसंपर्क करके अपने -अपने पक्ष मे वोट मांग रहे है। अभी तो जीत का दावा सभी कर रहे है। क्योकि कोई भी चुनाव लड़ता है तो जीत की आशा लेकर मैदान मारने की कोशिश करता है। भाजपा से छेदीलाल जायसवाल,सपा से प्रभात तिवारी,बसपा से पप्पू राईन,काग्रेस से कमलेश यादव उम्मीदवार है। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दल उम्मीदवार मे विनोद जायसवाल,मनीष जायसवाल,श्याम जी साहू आदि है। रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कौन बनेगा,मतदाता किसको अपना पहला नगर पंचायत अध्यक्ष चुनेंगे ऐसे तमाम सवाल है जो मतदाताओ पर निर्भर है। चुनावी समीकरण मे जैसा लोगो मे चर्चा है भाजपा उम्मीदवार छेदीलाल जायसवाल को विनोद जायसवाल कडी टक्कर दे रहे है। मनीष और श्याम जी साहू का चुनाव लड़ना भाजपा के लिए किसी मुसीबत से कम नही है। बसपा ने मुसलमान प्रत्याशी उतारकर दलित गठजोड के साथ चुनावी माहौल मे सपा को टक्कर के साथ चुनाव जीतने का ताना बाना बुन रही है।जबकि सपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी उतारकर परंपरागत वोट के सहारे भाजपा और बसपा को मात देते हुए रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सीट जीतने का प्रयास कर रही है। काग्रेस ने कमलेश यादव को मैदान मे उतारकर कही न कही से सपा के वोट बैंक मे सेध लगाने का काम कर रही है। रामपुर मे नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर घमासान मचा है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दल उम्मीदवार विनोद कुमार जायसवाल रामपुर की एक मजबूत राजनैतिक शख्सियत है। जिनकी मतदाताओ मे अच्छी खासी पकड़ है। लम्बे अर्से से राजनीति की पढ़ाई कर रहे विनोद जायसवाल दो बार प्रधान और प्रमुख पद की गरिमा का स्वाद चख चुके है। राजनीति का मूल पथ जनसेवा को लेकर निरन्तर आगे बढ़ रहे है। जिस वजह से रामपुर की जनता की चाह विनोद जायसवाल बने है। भाजपा के टिकट को लेकर आम जनमानस मे जो चर्चा है वह भाजपा के छबि को धूमिल कर रहा है और निर्दल उम्मीदवार विनोद जायसवाल को मजबूती प्रदान कर रहा है। हालांकि चुनाव है भाजपा को कमजोर नही आका जा सकता है। जेडी सिंह