सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहू नगर पंचायत मे भाजपा की होगी जीत,वोट के सौदागरो को जनता देगी नकार,भ्रष्टाचार से भी मिलेगी मुक्ति- अरुण कुमार मिश्र

जौनपुर। मत अमूल्य है। जिसका नगर के विकास मे सहयोग है।
मतदाता मतदान करके इस बार ऐसा नगर पंचायत अध्यक्ष चुनना चाह रहे है जो नई नीति,नई सोच के साथ नगर पंचायत मड़ियाहू को भ्रष्टाचार मुक्त कर सके। उत्तर प्रदेश सरकार से मनोनीत निवर्तमान सभासद अरुण कुमार मिश्र ने बातचीत के दौरान यह बात कहते हुए कहा कि सोनी जयसवाल को भाजपा ने उनकी योग्यता को देखकर उम्मीदवार बनाया। कहा कि मोदी और योगी के विकास नीति और जन्यकल्याणकारी सोच से प्रभावित होकर लोग भाजपा की ओर आकर्षित हुए है। कहा कि मतदाता भाजपा को जीताने का मन बना चुका है। जागरुक मतदाता इस बात को बखूबी जान रहा है। नगर पंचायत के विकास के लिए योग्य उम्मीदवार को जीताकर अध्यक्ष बनाना होगा। जब उनसे पूछा गया क्या भाजपा के कुछ वोटर विरोधीओ के बहकावे मे आ सकते है या खरीद फरोख्त के शिकार हो सकते है। उन्होंन कहा कि भाजपा के साथ दलित वोटो का भी जुड़ाव हुआ है। भाजपा के मूल मतदाता मौर्य और व्यापारी के साथ परंपरागत वोटरो की स्थिरता भाजपा को जीत की ओर ले जा रहा है। कहा कि इस बार के चुनाव मे वोट के सौदागरो को मड़ियाहू नगर की सम्मानित जनता नकार रही है। आम तौर पर नगर पंचायत की जनता चाह रही भ्रष्टाचार मुक्त नगर बने और विकास मे पारदर्शिता व गुणवत्ता जैसा मानक बरकरार रहे। यह बदलाव से संभव है। जेडी सिंह