BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर के स्थानीय निकाय चुनाव मे अधिकांश सीटो पर सपा की होगी जीत, मड़ियाहू से फरहत जहां और रामपुर से प्रभात कुमार तिवारी होगे विजयी,निर्दल प्रत्याशी को मुसलमान नही करेगे वोट,पार्टी का देगे साथ

जौनपुर के स्थानीय निकाय चुनाव मे अधिकांश सीटो पर सपा की होगी जीत, मड़ियाहू से फरहत जहां और रामपुर से प्रभात कुमार तिवारी होगे विजयी,निर्दल प्रत्याशी को मुसलमान नही करेगे वोट,पार्टी का देगे साथ

जौनपुर। सपा जिलाध्यक्ष डा• अवधनाथ पाल ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव मे भाजपा को टक्कर देकर सपा अधिकांश सीट पर जीत दर्ज करेगी। जब उनसे पूछा गया सपा के सफलता के पीछे का राज क्या होगा। उन्होंन कहा कि भाजपा के गलत नीतियो के कारण आज व्यापारी परेशान और दुखी है। महगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है।युवा बेरोजगार है उसे अपने भविष्य को लेकर चिन्ता है। ऐसे मे भाजपा को जनता नकार रही है और सपा से जुड़ाव बना रही है। उन्होंन कहा जौनपुर शहर मे श्रवण कुमार जायसवाल मैदान मे है। विरोधी दल को मजबूत टक्कर दे रहे है। जब उनसे पूछा गया मड़ियाहू मे सपा की क्या स्थिति है। बताया कि सिकंदर सपा के अच्छे कार्यकर्ता है। उनकी पत्नी फरहत जहां को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, लड़ाई किससे है भाजपा से। जब उनसे कहा गया कि सपा का अधिकांश वोट पिछली बार निर्दल प्रत्याशी को मिला।इस बार भी ऐसा होने की संभावना है। उन्होंन कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी और मतदाता समर्पण भाव से सपा प्रत्याशी को चुनाव जीताने मे लगे है। ऐसे मे निर्दल प्रत्याशी को मुसलमान वोट नही करेंगे। सपा का साथ देगे। रामपुर नगर पंचायत सीट को लेकर उन्होंन कहा कि प्रभात तिवारी पार्टी के प्रत्याशी है। उनका चुनाव जीतना लगभग तय है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino