जौनपुर। रामनगर विकास खण्ड के भटवार पाही पर नंदलाल यादव को आवंटित प्रधानमंत्री आवास न बनने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्राम सभा के दो राजनैतिक पुरोधा आमने, सामने है। एक पक्ष आवास बनाने के पक्ष मे है तो दूसरा विरोध मे है किसी हाल मे न बने,इसके लिए मड़ियाहू तहसील प्रशासन पर बराबर दबाव बनाया गया है। जैसा सूचना मिला है। हल्का लेखपाल पवन से जब इस बारे मे जानकारी किया गया तो उन्होंन बताया कि जमीन सरकारी है। इसलिए आवास बनने से रोका गया है।बात उच्चाधिकारियो के संज्ञान मे है। जब यह पूछा गया बहुतो लोग सरकारी जमीन पर कब्जा करके आवास बना लिये है। जिसके जबाब मे उन्होंन कहा कि बेदखली की कार्रवाई होगी।
नंदलाल यादव को आवंटित प्रधानमंत्री आवास बनने के मामले मे दो राजनैतिक पुरोधा आमने• सामने एक बनाने तो एक रोकने का कर रहा मुखालफत, मड़ियाहू तहसील के भटवार पाही पर सरकारी जमीन कब्जा करने के मामले मे कई लोगो पर हो सकता है बेदखली की कार्रवाई










