BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पवित्र मनोभाव से भाजपा खोजे तो ऐसे कार्यकर्ता मिल जायेगे जो पार्टी के लिए जीवन को तपा दिया, लेकिन आज उनकी दशा चिन्तनीय है,जिस पर किसी को फिक्र नही

पवित्र मनोभाव से भाजपा खोजे तो ऐसे कार्यकर्ता मिल जायेगे जो पार्टी के लिए जीवन को तपा दिया, लेकिन आज उनकी दशा चिन्तनीय है,जिस पर किसी को फिक्र नही

जौनपुर। सत्ता का अहंकार है। जज्बा है, रुतबा है। दबंगई है। झूठ है, फरेब है। खुल्लम खुल्ला भाजपा जैसे अनुशासित और मर्यादित पार्टी का खाल ओढ़कर कुछ चन्द लोग भाजपा को इस कदर बदनाम कर रहे है कि भविष्य निकट भाजपा सत्ता से दूर हो सकती है। अन्याय को लोग देख रहे है। महसूस कर रहे है। भाजपा का तपस्वी कार्यकर्ता जिसके बल पर केन्द्र और उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार है। आज वह पूरी तरह से उपेक्षित है। उसकी कोई कही पूछ नही है। है भी तो गिने, चुने लोगो का। जो माननीय लोगो के कुछ खास होते है। भाजपा का संस्कार प्राप्त कार्यकर्ता नि:स्वार्थ भाव से दल के प्रति समर्पित है। लेकिन आज वही सबसे ज्यादा उपेक्षित और पीड़ित है। पवित्र मनोभाव से भाजपा खोजे तो ऐसे बहुत से कार्यकर्ता मिल जायेगे जो उम्र बीता दिये पार्टी के लिए और उनकी दशा चिन्तनीय है। ऐसे ही नही भाजपा का चहुंओर चहुदिश डंका बज रहा है। गल्ली मोहल्ला गांव शहर के उन कार्यकर्ता का खून जला और पसीना बहा है जो भाजपा का झण्डा लेकर दौड़ रहे है। पार्टी के नीतियो,रीतियो का प्रचार, प्रसार कर रहे है। भाजपा अनुशासित और मर्यादित पार्टी है। लेकिन कही न कही से देखा जाय तो सत्ता के भूख मे कुछ भटकाव आया है। लेकिन गौरव का विषय है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्य कौशलता का जनमानस के बीच बखान भी है। भारत का विश्व स्तर पर सम्मान और साख बढ़ा है। भाजपा के कुछ लोगो के कार्य प्रणाली से लोग नाराजगी जाहिर करते है तो मोदी और योगी का बखान करते नही अघाते। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino