BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / टिफिन बैठक के सहारे भाजपा मोदी को 2024 मे फिर से प्रधानमंत्री तो भोला नाथ को मछलीशहर से सासंद बनाने का बुन रही ताना बाना,यूपी मे योगी बाबा का जलवा कायम, लोकसभा की सभी सीटो पर कमल खिल जाय तो अचरज नही होना चाहिए

टिफिन बैठक के सहारे भाजपा मोदी को 2024 मे फिर से प्रधानमंत्री तो भोला नाथ को मछलीशहर से सासंद बनाने का बुन रही ताना बाना,यूपी मे योगी बाबा का जलवा कायम, लोकसभा की सभी सीटो पर कमल खिल जाय तो अचरज नही होना चाहिए

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी टिफिन बैठक के जरिये यह साबित करना चाह रही है कि पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता एक है। आपसी समानता है। परिवार की भावना उत्पन्न करके भाजपा पुन: 2024 का लोकसभा चुनाव पर पकड़ बरकरार रखना चाह रही है। भाजपा भेदभाव को खत्म करने का प्रयास कर रही है। सबको जोड़कर एक अलग तरीके का पाजटिव उर्जा तैयार कर रही है। भाजपा मछलीशहर जिला मंत्री श्याम दत्त दूबे से इस सिलसिले मे बातचीत हुई जिसमे पूछा गया कि आखिर टिफिन बैठक है क्या। जिसमे उन्होंन कहा कि भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओ मे एक अच्छा संदेश दे रही है और आपसी समन्वय पर जोर है। बताया कि बैठक मे भाग लेने वाला हर व्यक्ति टिफिन बनवाकर अपने, अपने घर से लाते है। जिसमे जिस व्यक्ति का टिफिन है उसमे मौजूद खाद्य सामग्री वह नही खायेगा। जिसे कोई दूसरा खायेगा। ऐसे ही एक दूसरे का टिफिन का भोजन एक दूसरा खा करके आपसी समन्वय और भाईचारा स्थापित कर रहे है। साथ ही केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यो की भी चर्चा है। देखा जाय तो देश के अन्दर भाजपा की लहर मोदी की वजह से है। भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी और योगी के नाम पर लड़कर ही जीत सकती है। टिफिन शब्द बहुत पॉपुलर है। देश के अमूमन हर परिवार मे कुछ लोग टिफिन भोजन का स्वाद चखते ही है। हर परिवार मे सर्विस करने वाले लोगो के लिए टिफिन पैक होता है। भाजपा टिफिन बैठक के सहारे मोदी को फिर 2024 के लोकसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री बनाने जा रही है और भोला नाथ सरोज को मछलीशहर से सासंद। संभावना कुछ ऐसा ही दिख रहा है। बात अगर उत्तर प्रदेश की करे तो योगी बाबा का जलवा कायम है। लोकसभा की सभी सीटो पर भाजपा जीत जाय तो अचरज नही होना चाहिए,भाजपा की वैचारिक क्षमता जोड़ने का है। टिफिन बैठक के जरिए भाजपा यह भेदभाव समाज से खत्म करने के प्रयास मे है। जैसे बहुत से ऐसे लोग है जो बहुत से ऐसे लोगो के यहा पानी नही पीते तो खाना खाने की बात बहुत दूर की है। जात, पात का घिनौना खेल यूपी मे आज भी जारी है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर लोगो को भाजपा के विचारधारा से जोड़ा है। टिफिन बैठक करके भाजपा लोगो के दिलो पर राज करने का ताना बाना बुन रही है। लोकसभा मछलीशहर के वैष्णवी मैरेज लान मड़ियाहू मे सासंद बीपी सरोज के आयोजकत्तव मे टिफिन बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल रहे। बैठक मे मुख्य रुप से डा• अवधेश सिंह विधायक पिण्डरा,डा• आरके पटेल विधायक मड़ियाहू,पूर्व विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह जफराबाद, जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, सुशील उपाध्याय पूर्व जिलाध्यक्ष,डा• अजय सिंह जिला महामंत्री, सीपी सिंह,अपना दल एस के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल,निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण बिन्द सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। जगदीश सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino