सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

2024 लोकसभा चुनाव मछलीशहर: सासंद बीपी सरोज को राजनैतिक चुनौती दे रहे विद्यासागर और दिनेश चौधरी,आगे क्या होगा राम जाने

जौनपुर। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा रणनीति के तहत बिसात बिछाना शुरु कर दिया है। कही टिफिन बैठक तो कही सभी मोर्चो का सम्मेलन तो कही लाभार्थीओ को संबोधन जैसे अनेक कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है। एक प्रकार से जनता को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल मे हुए विकास कार्य को सबको बता रहे है। मड़ियाहू मे टिफिन बैठक का आयोजन सासंद भोलानाथ सरोज के आयोजकत्तव मे किया तो भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन मे पूर्व सांसद,विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर का मुख्य अतिथि के तौर पर जोरदार स्वागत किया गया। 2024 लोकसभा चुनाव मे मछलीशहर से भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए मैदान मे तीन लोग अपना,अपना दाव बिठा रहे।सासंद बीपी सरोज, पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर,पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी,भाजपा किसको टिकट देगी,यह उसको तय करना है। हा इतना जरुर है जिस नेता का दाव सही बैठेगा वह भाजपा उम्मीदवार बन सकता है। जमीनी धरातल की बात करे तो कोई किसी से कमजोर नही है। सबके अपने शुभचिंतक है। जो चुनावी माहौल बना रहे है। जेडी सिंह