जौनपुर। पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार वंशनारायण पटेल के पुत्र अपना दल एस के युवा नेता निर्भय नारायण सिंह पटेल ने बातचीत के दौरान कहा कि पिताजी के जनसेवा के संकल्पो को आगे बढ़ाना है। कहा कि एक समय ऐसा भी था मड़ियाहू तहसील के अस्तित्व को खत्म कर दिया गया। निगोह तहसील बन गया। जनता की परेशानी बढ़ी।लोगो को तहसील के काम के लिए निगोह जाना पड़ता था।तत्कालीन विधायक मंत्री स्व• वंशनारायण पटेल की वजह से निगोह तहसील खत्म हुआ और पुन: मड़ियाहू तहसील बहाल हो गया। जौनपुर वाराणसी कमीशनरी से जुड़ा था। जिसे आजमगढ कमीशनरी से जोड़ दिया गया। प्रयास करके जौनपुर को पुन: वाराणसी कमीशनरी से जुड़वाया गया। अपना दल एस के युवा नेता ने कहा कि मड़ियाहू तहसील क्षेत्र के विकास मे पूर्व मंत्री वंशनारायण पटेल का विशेष योगदान रहा। बताया कि वसुही नदी पर तहसील परिक्षेत्र के गांवो के आवागमन के लिए कई पुल का निर्माण करवाये। जयसिंहपुर ब्लाक बनने के सवाल पर बोले कि नेताजी का दिल्ली इच्छा था उनके कार्यकाल मे प्रस्तावित था। जो स्थानीय विधायक डा• आरके पटेल के प्रयास से ब्लाक बनाये जाने की औपचारिकता पूर्ण है। ब्लाक बनने की शासन स्तर से संस्तुति हो गयी है। जैसा कि आम जनमानस मे चर्चा है। कहा कि मंत्री जी की एक इच्छा विशेष रुप से रही। नेवढिया को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का। उस समय सर्वे हुआ था। पत्रावली भी बनी थी। संयोग नही बना कि नगर पंचायत का दर्जा मिल सके। युवा नेता ने कहा कि प्रयास है नेवढिया को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाय। जेडी सिंह
Home / सुर्खियां / जौनपुर: जयसिंहपुर को मिला ब्लाक का दर्जा,नेवढिया होगा नगर पंचायत, निर्भय नारायण सिंह पटेल अपना दल एस युवा नेता
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 