BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पूर्वाचल की राजनीति मे सुभासपा का जलवा,विवाहोत्सव के जरिये लगा ताकत का अन्दाजा, वृजेश धन्जय विनीत के पहुंचने के है खास मायने,भाजपा से गठबंधन की कभी भी हो सकती है घोषणा,तेज है ऐसी हलचल,अरविंद सिंह रामनगर पूर्व प्रमुख लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

पूर्वाचल की राजनीति मे सुभासपा का जलवा,विवाहोत्सव के जरिये लगा ताकत का अन्दाजा, वृजेश धन्जय विनीत के पहुंचने के है खास मायने,भाजपा से गठबंधन की कभी भी हो सकती है घोषणा,तेज है ऐसी हलचल,अरविंद सिंह रामनगर पूर्व प्रमुख लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

जौनपुर। पूर्वाचल मे सुभासपा का मजबूत जनाधार है। विधान सभा और लोकसभा सदस्य बनने के लिए न जाने कितने लोग आतुर है। कुछ लोग तो पार्टी का सदस्यता ग्रहण करके पार्टी के लिए काम कर रहे है। राजनीति के कुछ ऐसे पुरोधा है जो भाजपा सपा बसपा से हटकर सुभासपा मे ही राजनैतिक कैरियर संवारने मे जुटे है। ओम प्रकाश राजभर राजनीति मे खूब रम गये है। राजनीति का ताव, कुताव का उन्हे बखूबी ज्ञान है। कब कहा क्या बोलना है इसका उनको भान है। मीडिया के सवालो का जबाब निपुणता से देते है। सवाल कैसा हो सटीक और सही उत्तर देने का प्रयास करते है। बेटे अरुण राजभर के शादी जैसे मांगलिक कार्यक्रम मे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेको पार्टी के नेता व सरकार के मंत्री पहुंचकर युवा दंपति को आशीर्वाद प्रदान किये। साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ,और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश का लोगो मे खासे चर्चा रहा। वृजेश सिंह, धन्जय सिंह, विनीत सिंह के मांगलिक कार्यक्रम मे पहुंचने को लेकर जनमानस मे तरह, तरह की चर्चा है। जबकि मुख्तार अन्सारी के परिवार के लोग भी पहुंचे थे। जिसमे किसी मीडिया कर्मी ने सवाल किया कि एक घाट पर सबको पानी पिला रहे है। जिसमे ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि तालाब मे रोहू, भाकुर, टेगना,पहिना सिधरी सभी कुलेल करते है। मांगलिक कार्यक्रम है। सभी आगन्तुक है। सबका स्वागत है। ओपी राजभर ने विवाहोत्सव के जरिए जता दिया,आने वाले समय मे सुभासपा का जलवा पूर्वाचल मे कायम रहेगा। राजनैतिक गलियारे मे इस बात की चर्चा है कि भाजपा कभी भी सुभाषपा से गठबंधन का घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि पूर्वाचल के एक दर्जन से अधिक लोकसभा सीटो पर सुभासपा का अच्छा,खासा प्रभाव है। सुभासपा विधायक बेदीराम और राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह मखडू पार्टी संगठन के विस्तार मे मजबूती से लगे है। पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह रामनगर ने बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी की सोच मानवतावादी सोच को बढ़ावा देना है। आपसी भाईचारा,प्रेम सौहार्द आपस मे लोगो का बना रहे।इसके लिए लोगो को जागरुक करना है। 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जैसा निर्णय होगा,वैसा किया जायेगा। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino