BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / पूर्व विधायक जफराबाद हरेन्द्र सिंह के पुत्र डा•हर्षित सिंह का दुनिया छोड़कर जाना सबको अखर रहा। जुबान से बस एक शब्द निकल रहा ईश्वर तूने यह क्या किया

पूर्व विधायक जफराबाद हरेन्द्र सिंह के पुत्र डा•हर्षित सिंह का दुनिया छोड़कर जाना सबको अखर रहा। जुबान से बस एक शब्द निकल रहा ईश्वर तूने यह क्या किया

जौनपुर। भाजपा नेता जफराबाद के पूर्व विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह सेहमलपुर गांव निवासी के पुत्र डा•हर्षित सिंह का निधन हो गया। सूचना फैलते ही लोगो के मुह से एक ही शब्द निकल रहा था। ईश्वर तूने यह क्या कर दिया। कोई कह रहा अनर्थ हो गया। दुखद घटना से समूचे जनपद के लोग मर्माहत है। पीड़ा सबको है। सोशल मीडिया मे वायरल फोटो देख करके लोग कह रहे होनहार युवक के असमय दुनिया छोड़कर चले जाने का गम सबको सता रहा है। माता डॉ• शुभा सिंह बेटे के मौत से दुखी है। रो रो कर बुरा हाल है। घर परिवार गांव के अलावा जफराबाद विधान सभा के साथ जनपद मे शोक की लहर है।
पूर्व विधायक डॉ• सिंह को एक पुत्र डॉ हर्षित तथा पुत्री वैष्णवी सिंह हैं। डॉ हर्षित ने शुरुआत की शिक्षा जनपद में लेने के बाद कोटा राजस्थान से तैयारी किया था। उसके बाद लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री लिया था। पुत्री वैष्णवी सिंह 3 वर्ष से इटली मे रहकर पत्रकारिता का कोर्स कर रही है। हर्षित काफी मिलनसार था। उसके सरल स्वभाव व मृदुभाषी स्वभाव के कारण लोग उससे जल्द घुल—मिल जाते थे।
डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उनकी शादी भी एमबीबीएस लड़की से तय कर दिये थे। उन्हें क्या मालूम था कि उनका दिल अजीज पुत्र उनका साथ छोड़कर अचानक आंख से हमेशा के लिए ओझल हो जाएगा।हर्षित का अंतिम संस्कार राजेपुर रामेश्वरम में हुआ। घटना की सूचना पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधायक रमेश मिश्र, एमएलसी बृजेश सिंह,पुष्पराज सिंह,मछलीशहर सासंद बीपी सरोज,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह,सपा जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल,शाहगंज विधायक रमेश सिंह,एमएलसी विद्यासागर सोनकर, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह,पाणिनी सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह,पूर्व प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह मखडू,आदि ने घर पहुँचकर शोक जताया। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino