BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भाजपा संतुष्टि की राजनीति कर रहा,विपक्षी दल तुष्टीकरण की,गारंटी है बड़े बड़े घोटाले है,यह भी गारंटी है कार्यवाई होगी,प्रधानमंत्री,आर•डी•एस कालेज सभागार मे मछलीशहर सासंद बीपी सरोज,पूर्व प्रमुख संदीप सिंह संग सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने मोदी को लाइव देखा और बात सुना

भाजपा संतुष्टि की राजनीति कर रहा,विपक्षी दल तुष्टीकरण की,गारंटी है बड़े बड़े घोटाले है,यह भी गारंटी है कार्यवाई होगी,प्रधानमंत्री,आर•डी•एस कालेज सभागार मे मछलीशहर सासंद बीपी सरोज,पूर्व प्रमुख संदीप सिंह संग सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने मोदी को लाइव देखा और बात सुना

जौनपुर। जलालपुर विकास खण्ड के आर•डी•एस कालेज कुसाव भाउपुर के सभागार मे भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश से लाइव प्रोग्राम मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के राज्यो के कार्यकर्ताओ के प्रश्नोत्तरी का बहुत ही सटीक सरल भाव मे सहजता से जबाब दे रहे थे। सवाल राजनीति मे तुष्टीकरण का था। मोदी का जबाब था। तुष्टीकरण की राजनीति देश के लिए घातक है। जिसमे समानता नही है। असमानता है। भेदभाव है। गरीब है तो गरीब बना रहे। कहा कि विरोधी दल तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा है। देश को तोड़ रहा है। भाजपा संतुष्टि की राजनीति कर रहा है। जब सब संतुष्ट हो जायेगे तो खुशहाल रहेगे। बूथ कार्यकर्ताओ के लिए कहा कि सामाजिक नेता बनिये। सुख, दुख का साथी रहिये। छोटी छोटी बात का ध्यान रखिये। सबसे जुड़ाव रखिये। नूतन सोच विकसित कर गांव को सबसे अलग तरीके से विकास करिये। जो बच्चे स्कूल नही जा रहे। उनसे मिलिये। उन्हे प्रेरित करिये। कापी किताब उनके पास नही है तो उसकी व्यवस्था करिये। आंगनबाड़ी केंद्र पर गांव के बच्चो का जन्म दिन मनाइये। बदलाव प्रकृति का नियम है। नई शिक्षा नीति मे प्रैक्टिकली शिक्षा पर जोर है। टीचिंग के साथ लर्निंग बहुत जरुरी है। गांव मे बच्चो को फूल के पास ले जाइये,उन्हे बताइये। फूल है। पेड़ो के बारे मे बताइये। सीखना ही जीवन जीने की कला है। निपुण बनिये और बनाइये। संबोधन मे बोले कि 2024 मे फिर भाजपा की सरकार बनेगी। चुनाव निशान कमल है। भाजपा चाहे जिसको टिकट दे उसको जीताने का कार्य करिये। मोदी ने कहा कि विपक्षी दल बौखला गये है। गारन्टी शब्द इधर बीच काफी पॉपुलर हुआ है। दलो के नाम और घोटाला की बहुत बड़ी, बड़ी राशि पर चर्चा किये। घोटाला की गारंटी है। सीना ठोक के कहता हू एक गारंटी मेरी भी है। घोटाला पर कार्यवाई होगी। यह मेरी गारंटी है। कालेज सभागार मे मछलीशहर सासंद बीपी सरोज संग पूर्व ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पूरे मनोविनोद से मोदी की बात को लाइव देख और सुन रहे थे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino