BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / उत्तर प्रदेश सरकार की पहल, वर्ल्ड क्लास सर्विस पूर्वाचल की विद्युत वितरण व्यवस्था को बनायेगी सुदृढ

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल, वर्ल्ड क्लास सर्विस पूर्वाचल की विद्युत वितरण व्यवस्था को बनायेगी सुदृढ

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार विद्युत उपभोक्ताओ को संतुष्ट रखना चाहती है। पावर सप्लाई बना रहे। हर घर रोशनी से रोशन रहे। जिसके लिए सरकार नित्य नये प्रयोग कर रही है। सरकार विभागीय सुधार न कर सका तो ऐजेन्सी के माध्यम से व्यवस्था मजबूत बना रही है। जिसमे फीडर स्तर के विद्युत विभाग के अधिकारियो, कर्मचारियो का असहयोग मिल रहा है,उच्चाधिकारी का सहयोग मिल रहा है। वर्ल्ड क्लास सर्विस के प्रबंधक प्रतीक सिंह से बात हुई जिसमे उन्होंन कहा कि 33/ 11 उपकेन्द्र के परिचालन एवं मरम्मत का टेंडर 1मार्च 2023 को हुआ है। जिसके तहत कुशल और अकुशल श्रमिको के माध्यम से विद्युत सप्लाई की निरन्तरता बने रहने का हर संभव प्रयास है। बताया कि विद्युत उपकेन्द्रो पर तैनात उपखण्ड अधिकारियो, जेईओ का असहयोग मिल रहा था। उच्चाधिकारी के कहने पर धीरे, धीरे व्यवहार बदल रहा है। लाइन मैनो का ही विद्युत उपकेन्द्रो और उपभोक्ताओ से जुड़ाव रहता है। लाइन खराब है तो चाहे रात हो या दिन जबसे लाइन ठीक नही होता तबसे न खाना होता है न पानी,लाईन मैन रिस्क लेकर विद्युत सेवा का कार्य कर रहा है। यह संस्था उचित वेतन के साथ सुरक्षा कीट कुशल लाइनमैन और अकुशल लाइनमैन को प्रदान की है।जनपद जौनपुर सहित पूर्वाचल के हर जिलो मे विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनायेगे और हर घर रोशनी फैलायेगे। जेडी सिंह

About jaizindaram