BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / सावन मास मे रामचरित मानस का पाठ विशेष लाभकारी,कुत्तुपुर गांव मे राहुल पत्रकार के यहा रामायणीओ का जमघट

सावन मास मे रामचरित मानस का पाठ विशेष लाभकारी,कुत्तुपुर गांव मे राहुल पत्रकार के यहा रामायणीओ का जमघट

जौनपुर। जिले के रामनगर विकास खण्ड के कुत्तुपुर गांव मे राहुल सिंह पत्रकार के आवास पर रामायणीओ का जमघट रहा। स्वर लहरियो के बीच रामचरित मानस का गायन हुआ। सुर और ताल की मधुरता रही। वरिष्ठ पत्रकार पंडित कन्हैयालाल पाण्डेय भोरापुर ने रामायण गायन के माध्यम से राम भक्ति मे लोगो को सराबोर किया। रिषभ दूबे ने ढोल पर संगत किया। इसके अलावा अन्य रामायणीओ ने मधुर गायन से राम भक्तो का दिल जीता। श्री तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरित मानस हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र ग्रन्थ है | भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित राम चरित मानस जिसे हम रामायण भी कहते है, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और हनुमान जी के जीवन को दर्शाता है | घर में राम चरित मानस का पाठ करना धार्मिक द्रष्टि से सबसे अधिक फल देने वाला माना गया है | जो लोग नियमित रूप से राम चरित मानस पढ़ते है, कष्ट उनके जीवन से कोसों दूर रहते है | सावन मास को सभी 12 मास में सबसे पवित्र माना गया है | इस मास में वैसे तो भगवान शिव की उपासना करने का विधान है किन्तु रामचरित मानस और सुन्दरकाण्ड जैसे पवित्र ग्रंथो को सावन मास में पढ़ने से सैंकड़ों गुना अधिक लाभ मिलता है |
जो व्यक्ति सावन में विधि विधान से संकल्प लेकर रामचरित मानस का पाठ करते है उनके जीवन से हर प्रकार के दुःख-दर्द दूर होते है | ऐसे परिवार का वातावरण शांत और सुखमय बना रहता है | परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है | रामचरित मानस पढ़ने से मन शांत रहता है | हर प्रकार की मानसिक दुर्बलता दूर होती है | बुरे विचारों से छुटकारा मिलता है | घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती है | पित्र देवों की कृपा घर में आने लगती है। रामचरित मानस पाठ अवसर पर सोनू सिंह,अखिलेश तिवारी, शुभम सिंह,शिवम सिंह आदि पत्रकार सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino