BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / असाध्य बीमारी की चपेट मे है अन्न उपजाने वाली धरती, रासायनिक खाद के जबरदस्त उपयोग से भूमि हो रहा बंजर, घूर गड्डा के देशी खाद पर सरकार का जोर, तरती मे किसान गोष्ठी

असाध्य बीमारी की चपेट मे है अन्न उपजाने वाली धरती, रासायनिक खाद के जबरदस्त उपयोग से भूमि हो रहा बंजर, घूर गड्डा के देशी खाद पर सरकार का जोर, तरती मे किसान गोष्ठी

जौनपुर। रासायनिक खाद के उपयोग से बचना होगा। जमीन की उवर्रा शक्ति कमजोर हो रही है। पैदावार घट रहा है। फिर आना होगा लौटकर घूर गड्डा और जैविक खाद की ओर। जिसमे खेत और फसल की भलाई के साथ मनुष्य की भलाई है। अन्न उपजाने वाली धरती असाध्य बीमारी की चपेट मे है। समय रहते किसान यदि नही चेतते है तो दिन प्रतिदिन समस्या जटिल हो सकती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मन्शा है किसान जैविक खाद खेती मे उपयोग करे जिससे पोषक तत्व का मिट्टी मे भरपाई हो सके। सोमवार को दोपहर मे विकास खण्ड रामनगर के साधन सहकारी समिति तरती मे सभापति डा• सुनील सिंह की अध्यक्षता मे किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जौनपुर ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि आज खेती मे रासायनिक खाद का उपयोग हद से ज्यादा हो गया है। परिणाम स्वरूप फसल और मनुष्य पर प्रतिकूल असर बढ़ रहा है। जब जमीन बीमार है तो उसका अन्न खाने वाला मन भी बीमार हो सकता है। जैसा खायेगे अन्न वैसा होगा मन। कहा कि नैनो यूरिया लिक्विड और डाई का किसान उपयोग करे और धीर धीर इसे कम करते जाय और जैविक खाद का भरपूर किसानी मे प्रयोग करे। फसल का पैदावार अच्छा और मनुष्य का सेहद भी चकाचक रहेगा। इफको के एरिया मैनेजर संजय यादव ने किसानो से कहा कि नैनो यूरिया लिक्विड और डाई का उपयोग करे। संचालन कैलाश नाथ सिंह,सचिव संगठन जिलाध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर शिवम सिंह, नवनीत सिंह,शैलेन्द्र सिंह,त्रिभुवन यादव,अनिल मौर्य,सुभाष चंद्र मिश्र,सेवा लाल यादव आदि सचिव और बच्चा दूबे,लुट्टुर सिंह,दयाशंकर सिंह पूर्व प्रधान,रजनीश सिंह,बेचन सिंह, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह प्रधान मौके पर उपस्थित रहे। आये हुए सभी आत्मीय जनो के प्रति वीरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व सचिव ने आभार जताया। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino