BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भारत की मिट्टी को गुलामी स्वीकार्य नही,जो बनहा बना वीरता ने उसे खदेड़ा,नगर पंचायत रामपुर कार्यालय मे स्वतंत्रता दिवस पर फहरा तिरंगा झंडा, वृक्ष लगाये शुद्ध आक्सीजन का लाभ पाये

भारत की मिट्टी को गुलामी स्वीकार्य नही,जो बनहा बना वीरता ने उसे खदेड़ा,नगर पंचायत रामपुर कार्यालय मे स्वतंत्रता दिवस पर फहरा तिरंगा झंडा, वृक्ष लगाये शुद्ध आक्सीजन का लाभ पाये

मड़ियाहू।जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा रोहण समयानुसार किया गया। तदोपरान्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण के संकल्पित वचन को आत्मसात किया गया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देश की आजादी मे अपने प्राणो को न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया गया और वृक्षारोपण के जरिये संदेश दिया कि वृक्ष मानव जीवन का आधार है। वृक्षारोपण करके धरती को हरा भरा बनाये। शुद्ध आक्सीजन का लाभ उठाये। वृक्ष है तो पानी है नही तो सूखा,सूखा जिन्दगानी है। कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो को नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल और अधिशासी अधिकारी चदंन सिंह गोड ने संबोधित किया और अमर सेनानियो की अमरगाथा का बयान करते हुए कहा कि भारत वीरो की धरती है। जब, जब देश के लोगो पर बाहरी आक्रान्तकारी देश मे आकर अपना विचारधारा स्थापित करने का प्रयास किये,तब,तब क्रान्ति हुई। भारत की मिट्टी को गुलामी स्वीकार नही। भीषण रण होगा,बढ़ चढ़ कर दम होगा।मजाल क्या कोई भारत की तरफ आख दिखाये, जो जुर्रत भी करेगा उसे भारत की वीरभूमि से जाना ही होगा। भारत की मिट्टी बलिदानी और स्वाभिमानी तत्व से भरा है। जैसे ही विदेशी आक्रमणकारी देश को गुलाम बना लेते है। वीरता का तत्व जाग जाता है। नियत के खोट लोग जो हमसे हमारी आजादी छिनना चाहते है। उनका ऐसा हश्र किये कि देश छोड़कर गये। फिर इधर ताके नही। जय हो भारत वीर भूमि की। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मे वरिष्ठ लिपिक मनीष मिश्र
कम्प्यूटर ऑपरेटर शशांक तिवारी,राजा बाबू और विशाल दूबे, राजेश गुप्ता, दीपक सोनकर, मुकेश,महेश,आनंद, पंकज,विपिन दूबे,मनीष शुक्ल, अंशू , सुजीत, वीरेंद्र पटेल, अभिनव तिवारी, साहिल, सुशील आदि लोगो के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino