सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

जौनपुर मे 15 लाख उपभोक्ता,100 करोड बिजली बिल बकाया,राजस्व वसूली मे संविदा कर्मियो के साथ सरकारी अधिकारियो,कर्मचारीओ का रहना आवश्यक,प्रतीक सिंह

जौनपुर। वर्ल्ड क्लास सर्विसेस के प्रबंधक प्रतीक सिंह ने रविवार दोपहर मे विशेष बातचीत के दौरान कहा कि विद्युत व्यवस्था निरन्तर सुधार की ओर है। बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता संतुष्ट नजर आ रहे है। जर्जर तारो व खंभो को बदला जा रहा है। उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। प्रत्येक विद्युत उपकेन्द्रो पर कुशल, अकुशल संविदाकर्मी तैनात है। जो निरंतर कडी मेहनत करके विद्युत आपूर्ति सेवा जन, जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है। 1912 नंबर की दर्ज शिकायतो के निस्तारण पर जोर है। जिले मे लगभग 15 लाख पंजीकृत उपभोक्ता है और लगभग कुल आबादी 50 लाख के आस,पास है और बिजली का बिल लगभग सौ करोड बकाया है। उन्होंन कहा कि विद्युत उपकेन्द्रवार संविदा कर्मियो की संख्या मानक के अनुसार होना जरुरी है। तभी समस्याओ के निस्तारण मे आसानी होगा। कहा कि विद्युत राजस्व वसूली मे संविदा कर्मियो के साथ सरकारी अधिकारियो,कर्मचारीओ का होना आवश्यक है। जिसका पालन अनिवार्य है। जनपद मे वर्कशॉप एक है और वर्कशॉप की जरुरत है। जेडी सिंह ♌