BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मेरी माटी मेरा देश दर्शाता है भारत का गौरव,मछलीशहर सासंद भोलानाथ सरोज का नेवढिया भाजपा मण्डल मे जोरदार स्वागत

मेरी माटी मेरा देश दर्शाता है भारत का गौरव,मछलीशहर सासंद भोलानाथ सरोज का नेवढिया भाजपा मण्डल मे जोरदार स्वागत

जौनपुर। भारत की वीरभूमि का विशेष प्रताप है। जिसमे ओज है। तेज है। वीरता के तत्व है। जो पौरुषता प्रदान करती है। मानव जीवन मे मिट्टी की क्या उपयोगिता है। यह भलीभाँति से देश का आम आदमी जानता है। धरती माता,गो माता,जन्मदायिनी माता,भारत माता। यह सभी माता परम पूज्य है और सनातन धर्म की पहचान है। भारत की मिट्टी के साथ जल,वायु, अग्नि, आकाश मिलकर प्रकृति की संरचना करते है। हर जीव के शरीर के अन्दर रुह है। जो परमात्मा का अंश है। सबकी अपनी अपनी वाणी है। जिसमे भिन्नता है। स्वर ईश्वर है। वाणी ही ऐसी होती है जो पवित्र भाव से सम्मानीय तरीके से बोली जाय तो मानव,मानव का आपस मे प्रेम बढे और नफरत घटे। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की निरन्तता बना रहे।इसके लिए अनेको कार्यक्रम चला रहे है। देश की आजादी मे न जाने कितने वीर सेनानियो ने प्राण गंवाये। कुछ नाम तो हर लोगो के जुबान पर है। जिनको समय,समय पर याद किया जाता है। उन भूले बिसरे भारत के अमर सेनानियो को भी याद किया जा रहा है। उनके इतिहास को खोजा जा रहा है। जिनकी देश की आजादी मे भूमिका है। उनके परिजनो को सम्मानित किया जा रहा है। अमृत महोत्सव के स्वर्णिम पावन बेला मे तालाबो को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा के साथ जल संचयन पर जोर है। ताकि भविष्य निकट जल संकट से बचा जा सके। प्रकृति के हरियाली के लिए वृक्षारोपण को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा। पंच तत्व की वजह से धरती पर जीवन है। जिससे हर जीव और मनुष्य जिन्दा है। प्रकृति मे नाना प्रकार के प्रदूषण है। वैचारिक प्रदूषण सबसे घातक है। दृष्टि दोष से मानव समाज मे तमाम प्रकार की कुरीति और बीमारी फैल रही है। जल और वायु प्रदूषण ने विकराल रूप ले लिया है। धरती और आकाश मे गन्दगी का अंबार लगा है। ऐसे मे प्रकृति के सभी जीवो को बचाना और उनका संरक्षण करना मनुष्य का दायित्व बनता है। मेरी माटी मेरा देश भारत के गौरव को दर्शाता है। मछलीशहर सासंद भोलानाथ सरोज नेवढिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन राजभर के नेतृत्व मे मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भटवार बर्राह,पसियाही सहित अन्य गांवो मे पद यात्रा करके मिट्टी और अक्षत का संग्रह किये। बर्राह गांव मे सासंद का बैण्ड बाजे के साथ जगरनाथ राजभर के अगुवाई मे जोरदार स्वागत किया गया। तदोपरान्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क मे एक सभा का आयोजन हुआ। जिसको संबोधित करते हुए सासंद वीपी सरोज ने कहा कि अमृत कलश की मिट्टी देश के अमर शहीदो और वीर सैनिको के स्मृति मे याद के लिए संग्रहित किया जा रहा है।भारत देश के प्रत्येक भू भाग से संग्रहित मिट्टी अमर शहीदो के वीरता को याद दिलाती रहेगी। खण्ड विकास अधिकारी रामनगर अभिनव सरोज ने सासंद को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वृज नारायण दूबे ने पंच प्रण संकल्प को उपस्थित लोगो से कहकर दोहरवाया। अवसर पर मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता,पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू,पूर्व उप प्रमुख रामनगर सीपी सिंह,विजय कुमार पटेल जिला उपाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर,लुट्टुर सिंह, दयाशंकर सिंह पूर्व प्रधान,राकेश पटेल जिला पंचायत सदस्य, उदरेज पटेल,अशोक दूबे,दयाशंकर मिश्र,प्रदीप सिंह, संजीव श्रीवास्तव, सुरेंद्र गौड,हीरालाल पाण्डेय,कृष्ण चन्द्र यादव ,विष्णु प्रिया सिंह,मनोज यादव आदि ग्राम सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram