जौनपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भाजपा चौकसी से चौकडी भरना शुरु कर दिया है। राजनैतिक जमीन को संगठन, सांसद, विधायक, मंत्री, प्रमुख,जिलापंचायत अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा से जुड़े लोग जो दल के आस्थावान लोग है। धरातल पर उतर आये है। जांच परख मे मतो का समीकरण और घुमाव को परखा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल कहते है भाजपा के विचार धारा से देश के आम नागरिको का मजबूत जुड़ाव बन रहा है। विकासवादी सोच जिसका मुख्य कारण है। भारत की प्रकृति मेल जोल की है। समानता की है। समता की है। अपनापन की है। बोध मे रामत्तव, कृष्णत्व की अनूभूति मिलती रहती है। भाजपा की विचार धारा भारत के आत्मा की आवाज है। जिसमे परमात्मा का विचरण है।जनता मोदी और योगी के
कुशल कल्याणकारी,मंगलकारी राजनीति से संतुष्ट है। कोई कितना भी शोर मचा ले जनता देश के प्रधानमंत्री के रुप मे मोदी जी को तीसरी बार चुनने जा रही है। जिलाध्यक्ष से महगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सवाल पूछे गये। जिसके जबाब मे उन्होंन कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है।इसलिए अनरगल अलाप कर रहे है। कहा भारत सरकार और राज्य सरकार की अनेको जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ जनता को मिल रहा है। शहर हो या गांव विकास के मामले मे जनता को सबकुछ दिख रहा है। चमचमाती सड़के यातायात को सुगमता प्रदान कर रही है। जौनपुर मड़ियाहू से पहले से सिंगल ट्रेन ऐजे का संचालन है जिससे इलाहाबाद तक का सफर तय होता है। आज दिल्ली,मुंबई के लिए मड़ियाहू से ट्रेन पकड़कर लोग आसानी से सफर कर रहे है। चिकित्सा के लिए मध्यम वर्गीय और गरीबो के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान है। पाच लाख तक का मुफ्त चिकित्सा का लाभ पहले अन्त्योदय कार्ड धारको के लिए था। अब पात्र गृहस्थी के कार्ड धारको का युद्ध स्तर पर कार्ड बन रहा है। बेसिक शिक्षा के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयो का कायाकल्प लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है। कुशल शिक्षक बच्चो को निपुण बना रहे है। पक्ष हो या विपक्ष हो आज सबको बेहतर जन बुनियादी सुविधा का लाभ मिल रहा है। भयमुक्त समाज का वातावरण है। भ्रष्टाचार पर नकेल कसा जा रहा है। यह बहुत पुरानी बीमारी है। अब लोगो का मन मष्तिष्क बदल रहा है। धीर, धीर भ्रष्टाचार की मानसिकता कमजोर हो रही है। जगदीश सिंह संपादक
Home / सुर्खियां / कोई कितना शोर मचा ले जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी को बनाने जा रहा प्रधानमंत्री,बेरोजगारी,महगाई, भ्रष्टाचार पर अनरगल अलाप कर रहे विपक्षी दल,जब कुछ मुद्दा नही तो कुछ तो बोलेंगे, रामविलास पाल भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर