जौनपुर। अपना दल एस मड़ियाहू के विधायक डा• आरके पटेल से नगर स्थित कार्यालय पर शुक्रवार शाम को बातचीत हुई। जिस दौरान पूछे गये सवाल के जबाब मे उन्होंन कहा कि मड़ियाहू बस डिपो के लिए लगभग समस्त विभागीय औपचारिकता पूर्ण हो गया है।कभी भी लखनऊ से जौनपुर परिवहन विभाग को पत्र आ सकता है और डिपो बनने का कार्य शुरु हो सकता है। उन्होंन कहा कि मड़ियाहू विधान सभा क्षेत्र उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर है। विद्युत व्यवस्था के बेहतरी के लिए लगभग 220 ट्रांसफार्मर का क्षमता वृद्धि हो गया है। जिससे लोगो को लो वोल्टेज और विद्युत फाल्ट से काफी निजात मिलेगा। बताया कि कुत्तुपुर,गोपालापुर,आलमगंज मे विद्युत उपकेन्द्र का स्थापना होगा। स्वीकृत हो गया है। पार्टी संगठन के मजबूती पर चर्चा करते हुए उन्होंन कहा कि अपना दल एस अपने सभी बूथ अध्यक्षो से बातचीत के लिए जनप्रतनिधियो,व पदाधिकारियो को लगाया है। बताया कि मेरे द्वारा 80 बूथ अध्यक्षो से संपर्क करने का लक्ष्य है। जिसमे प्रतिदिन दो बूथ अध्यक्षो से बातचीत हो रहा है। जिसमे जनता से जुड़ी समस्याओ के निस्तारण पर चर्चा हो रहा है। बूथ का संरचना हो रहा है। कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार केंद्र मे 2024 मे भी बने। इसलिए संगठन को हर पहलू से मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ताओ मे जोश भरा जा रहा है। जब पूछा गया यूपी लोकसभा चुनाव 2024 मे कितनी सीटो पर अपना दल एस चुनाव लडेगा तो उन्होंन कहा कि हम तो चाहेगे सभी सीटो पर चुनाव लड़े।शीर्ष नेतृत्व को इस पर निर्णय लेना है।अपना दल के संस्थापक डा•सोनेलाल पटेल मे लौह पुरुष के तत्व थे। उनमे लीडरतत्व था। बौद्धिक क्षमता आपार था। जीवन के परित्याग के पहले आहताहाल मे नगर पंचायत मड़ियाहू के रामलीला मैदान मे अपार भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंन कहा था कि कमेरा समाज के लोग अपने स्वाभिमान को जगाओ, एक बनो, नेक बनो। मानवता और न्याय के पुजारी बन संसार को आलोकित करो। समानता का अलख लगावो, मानव,मानव मिलकर एक दूसरे के भलाई के लिए काम करोगे तो दिव्य और सुखद अनूभूति से सबका गुजर और बशर होगा। अमीरी और गरीबी की खाई पटे इस पर उनके जबरदस्त विचार होते थे। हालत नाजुक थी काल ने उनके हाल को बेहाल कर दिया था। मड़ियाहू मे जो भीड़ जुटा था शायद अब कभी न दिखे। लाखो लोगो का अभिवादन स्वीकार कर गये डाक्टर साहब फिर लौट के न आये। डाक्टर सोनेलाल पटेल की तपोभूमि रहा है मड़ियाहू। वजह शायद यही है आज भी अपना दल परिवार के शीर्ष नेतृत्व का मड़ियाहू के लोगो से विशेष लगाव है। डाक्टर साहब की बेटी अनुप्रिया पटेल केन्द्रीय मंत्री का भी मड़ियाहू से लगाव है। आती रहती है। विधान सभा सीट पर पहली बार पार्टी की विधायक रही डा• लीना तिवारी। जो पार्टी की नीतियो और विचार धारा के तहत विधान सभा के चतुर्दिक विकास को मजबूत आयाम दिया। वर्तमान समय के विधायक डा• आरके पटेल आदर्शवादी सोच के तहत जनता हित मे जन सेवक के रुप मे काम कर रहे है और विधान सभा क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास के लिए तत्पर है। जेडी सिंह