BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर की राजनीति के मजे खिलाड़ी है धन्जय सिंह, इस बार कुछ अलग खिला सकते है गुल,मछलीशहर मे विद्यासागर सोनकर और कृपाशंकर सरोज की जनता मे है जोरदार चर्चा

जौनपुर की राजनीति के मजे खिलाड़ी है धन्जय सिंह, इस बार कुछ अलग खिला सकते है गुल,मछलीशहर मे विद्यासागर सोनकर और कृपाशंकर सरोज की जनता मे है जोरदार चर्चा

जौनपुर। जिले के सदर और मछलीशहर लोकसभा सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भावी सांसद प्रत्याशी के रुप मे कई आई, ए• एस अपना,अपना भाग्य आजमाने के लिए राजनैतिक बिसात बिछाना शुरु कर दिये। धीरे,धीरे यह लड़ाई आईएएस बनाम नेता होता दिख रहा है। जौनपुर के सदर सीट से रिटायर्ड आईएएस दिनेश कुमार सिंह लंबे समय से जिले मे लोगो का जनसेवा कर रहे है। जनपद मे डीएम पद पर रहकर कोरोना काल मे जनता की सेवा करके हर किसी के साथ जान पहचान बना लिये है। खास बात है कि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी जिले के लोगो से मिलना जुलना प्रेम परस्पर व्यवहार बना है। अब तो पूरी तरह से जनसंपर्क अभियान के तहत लोगो से मिल रहे है और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का इजहार कर रहे है। अभिषेक सिंह आईएएस मुंबईया स्टाइल मे जिले मे हलचल मचाकर खुद को बताने और जताने की कोशिश किये। गणेश महोत्सव के आयोजन मे भक्ति कम हीरो,हीरोइन के लटके, झटके से एक छाप बनाये। देखिए जौनपुर की राजनीति मे खुद को कितना स्थापित कर पाते है। बाजी जीतते है या हार जाते है। सदर लोकसभा सीट से भाजपा के लोगो मे पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह,पूर्व विधायक जफराबाद हरेन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह,पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह,लोकसभा चुनाव मे भाजपा उम्मीदवार बनने के इच्छुक है। राजनैतिक गलियारे मे आप जन के नाम की चर्चा है। भाजपा किसको टिकट देकर चुनाव लड़ाती है अभी तो समय के गर्भ मे है। मछलीशहर लोकसभा सीट से आईएएस कृपाशंकर सरोज जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाने के साथ लोगो से आत्मीयता से मिल रहे है। जन, जन मे चर्चाए खास है। भाजपा से वर्तमान सांसद बीपी सरोज पुन: सांसद बनने की चेष्टा किये है। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ लोकप्रिय नेता पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर के भी चुनाव लड़ने की जोरदार चर्चा है। वही केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी भी ताल ठोक रहे है। आगे क्या होगा राम जाने। दोनो लोकसभा सीट के भावी सांसद पद के उम्मीदवार जो जनमानस के बीच सक्रिय है। जिनकी जनमानस मे चर्चा। सबके लड़ने लड़ाने के बाद एक नाम जौनपुर के पूर्व सांसद धन्जय सिंह का भी आता है तो लोग दिमागी माथा पच्ची करने लगते है। सदर लोकसभा सीट पर अगर जमीनी किसी की जनता के बीच मजबूत पकड़ है तो वह है धन्जय। जौनपुर की राजनीति के धन्जय सिंह मजे खिलाड़ी है। इस बार कुछ अलख गुल खिला सकते है। जगदीश सिंह संपादक

About jaizindaram