सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

आओ हम सब मिलकर श्री रामनगर को आदर्श ब्लाक बनाये,मानवता का परचम लहराये,आपस मे फूट डालो और राज करो की नीति पर विराम लगाये

जौनपुर। जिले का रामनगर विकास खण्ड नाम के अनुसार वह आदर्शवादिता अभी तक नही प्राप्त कर सका है। जो होना चाहिए। आज पूरी दुनिया मे राम नाम का जयकार है। राम नाम मोक्ष का धाम है। राम के नगर मे लोगो की सोच पावन होना चाहिए। आपस मे भाईचारा होना चाहिए, एक दूसरे को आपस मे लड़ाकर लोगो के आत्मा को दुख पहुंचाना महापाप है। आपस मे फूट डालो और राज करो वाले लोगो से लोगो को बचना चाहिए,यह नीति आज भी गांवो और उससे संबंधित ब्लाको मे है। यह अंग्रेजो की नीति है। सचमुच मे अगर देखा जाय तो किसी समस्या का समाधान दबंग किस्म के ग्रामीण कुछ नेता नही होने देते। समस्या उत्पन्न का कारण भी यही होते है। अगर आपस मे लोग लड़ते रहेगे तो लोग लड़ाते रहेगे और इन्सानो के चैन और सुकून मे बाधा उत्पन्न होती रहेगी। जब लोगो के आपस मे संबंध अच्छे नही रहेगे तो इनके यहा मजमा लगता रहेगा है। दरबार सजा रहेगा और राजा होने का शान बना रहेगा। यह भी देखा गया है जनता जब कीरत जान जाती है तो ऐसा छोड़ देती है उधर ताकने नही जाती। आधुनिक युग है। चाद पर बसने की लोग सोच रहे है। ब्लाक क्षेत्र के लोगो की अपनी,अपनी आभा है। आध्यात्मिक,राजनैतिक,शैक्षिक योग्यता मे पारंगत लोग भी है। मर्यादित जीवन जीने वाले लोग भी है। इतना जरुर है जहां राम का नाम है वहा रावण का भी नाम है। जहां कृष्ण का नाम है वहा कंस का भी नाम है। माया रुपी शकुनि भी पासा फेंककर लोगो को राम और कृष्ण की भक्ति से दूर रखने की कोशिश कर रहा है। आओ हम सब मिलकर रामनगर को आदर्श ब्लाक बनाये। आदर्श सोच विकसित करके मानवता का परचम लहराये। अच्छाई और बुराई के दौर मे सम्मान अच्छाई को मिलता है। दशहरा के पर्व पर बुराई रुपी रावण का पुतला जलाया जाता है। अच्छाई रुपी राम का जयकार होता है। जेडी सिंह