BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर: मछलीशहर संसदीय क्षेत्र पर फिर होगा भाजपा का कब्जा,बूथ जीतो,चुनाव जीतो की रणनीति पर हो रहा काम,राम विलास पाल

जौनपुर: मछलीशहर संसदीय क्षेत्र पर फिर होगा भाजपा का कब्जा,बूथ जीतो,चुनाव जीतो की रणनीति पर हो रहा काम,राम विलास पाल

जौनपुर। आगामी लोकसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अमूमन सीटो को जीतने की कवायद शुरु कर दिया है। बूथो और शक्ति केंद्रो को बेहद मजबूत बनाने की रणनीति पर संगठन और पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के कुशल मार्ग दर्शन मे काम कर रहे है। भाजपा के पास विकास का मजबूत ऐजेन्डा है। देश के चौमुखी विकास का खाका जनता को दिख रहा है। भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये केंद्र सरकार के उपलब्धियो को गांव, गांव शहर, शहर के जनमानस के बीच बताने मे जुट गयी है। जिला मछलीशहर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने बातचीत के दौरान बताया कि भाजपा का सांगठनिक ढांचा बूथो और शक्ति केंद्रो को मजबूत बनाने मे जुटी है। बूथ जीतेगे तो चुनाव जीतेगे के नारे को बुलंद किया जा रहा है। बताया कि मछलीशहर के चार विधान सभा मड़ियाहू मछलीशहर,केराकत,जफराबाद के 1555 बूथो और 293 शक्ति केंद्रो को मजबूत बनाने मे संगठन के लोग और पार्टी कार्यकर्ता जी जान से जुट गये है। उन्होंन कहा कि मछलीशहर सीट पर फिर भाजपा की जीत होगी। पिण्डरा विधान सभा के बारे मे उन्होंन कहा कि यह विधान सभा वाराणसी जिले की भाजपा ईकाई से संचालित है। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे 5 विधान सभा आते है। संगठन के दृष्टि से 4 विधानसभा मछलीशहर मे आते है। वोटर चेतना कार्यक्रम के तहत मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। भाजपा हर हाल मे केन्द्र मे फिर आने के फिराक मे है। 2024 का लोकसभा चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतने के धरातल पर काम कर रही है। भाजपा के पास बात है। जिसमे दम है। सरकार की योजनाओ से लाभान्वित लाभार्थीओ की एक बड़ी तादाद है। नर सेवा नारायण सेवा की सनातनी परंपरा के मार्ग पर चलकर भाजपा दुनिया मे भारत के सर्व,धर्म समभाव की संस्कृति को आगे बढ़ा रही है। भाजपा का यह नारा सबका साथ, सबका विकास के साथ सबका विश्वास ने भी देशवासियो के दिल को जीता है। जेडी सिंह

About jaizindaram