जौनपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की आहट है। तिथि मुकर्रर होने का समय आ रहा है। चुनाव लड़ने वाले भावी लोकसभा उम्मीदवार जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने मे पीछे नही है। मरनी करनी शादी-ब्याह पूजा पाठ जन्मोत्सव मे बराबर हिस्सा ले रहे है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अपनी,अपनी करनी को दर्शा रहे है। जनता के बीच सक्रिय होकर चुनावी ताल ठोकने वाले लोगो मे यदि मछलीशहर संसदीय क्षेत्र की बात करे तो गुलाब सरोज पूर्व विधायक केराकत,जगदीश सोनकर पूर्व विधायक मछलीशहर,विद्यासागर सोनकर पूर्व सांसद,अपराजिता सोनकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी,संदीप सरोज जौनपुर,दिनेश चौधरी पूर्व विधायक केराकत,मेहीलाल गौतम आदि लोग है। वर्तमान मे मछलीशहर सांसद भोलानाथ सरोज है। लोकसभा जाने की दौड़ मे जितने लोग है बहुत से लोगो का मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे होर्डिंग भी लगा है। प्रयास है। सांसद बनने की लालसा है। भाजपा भी लोकसभा चुनाव मे टिकट भी उसी को देगी जो जीताऊ हो और उसकी साफ सुथरी छबि हो। ऐसी संभावना जतायी जा रही है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा सीट को भाजपा जीतने का प्रयास करेगी। जनता मे जिसकी छबि अच्छी नही होगी। शायद भाजपा उसे टिकट देने की गलती नही कर सकती। कौन होगा भाजपा उम्मीदवार यह तो वक्त पर पता चलेगा। मछलीशहर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल से इस सिलसिले मे जब पूछा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव की क्या तैयारी है चुनाव लड़ने वाले लोग आवेदन कर रहे है क्या,जबाब मिला कि अभी नही,भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व का जो निर्णय होगा वही सर्वमान्य है ,जो कमल लेकर आयेगा उसके साथ मजबूती से पार्टी का संगठन और कार्यकर्ता लगकर उसे जीताने का कार्य किया जायेगा। जेडी सिंह