सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मड़ियाहू विधायक ने नेवढिया बाजार मे किया आरोग्यम हास्पीटल व पंचकर्म सेन्टर का उदघाटन

रामनगर। जौनपुर। नेवढिया बाजार में अपना दल (एस)के मड़ियाहूं विधायक डॉ०आर.के.पटेल ने नये प्रतिष्ठान आरोग्यम हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेंटर का उद्धघाटन किया। हॉस्पिटल के डॉक्टर देवेंद्र कुमार पटेल और डॉ०प्रियंका सिंह पटेल है और प्रबन्धक संजय वर्मा,सिंटू पटेल है।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हॉस्पिटल के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा उनका इलाज नेवढ़िया के आरोग्य हॉस्पिटल में आसानी से होगा। जबकि इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल,जिला पंचायत सदस्य राकेश पटेल, चन्द्रशेखर पटेल, योगेन्द्र पटेल,चंचल पटेल,कल्लू सरोज,उमाशंकर पटेल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह