BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / 2024 के लोकसभा चुनाव मे दीन- दुखीओ और गरीबो की दुआ धन्जय सिंह को जौनपुर से सांसद बनाने मे हो सकती है मददगार

2024 के लोकसभा चुनाव मे दीन- दुखीओ और गरीबो की दुआ धन्जय सिंह को जौनपुर से सांसद बनाने मे हो सकती है मददगार

जौनपुर। 18 दिसंबर सोमवार को सुबह लगभग दस बजे पूर्व सांसद धन्जय सिंह के जिला मुख्यालय स्थित आवास पर पहुंचा। पता किया नेता जी है तो मालूम हुआ है। इधर उधर नजर दौड़ाया तो नवीन सिंह दिखाई पड़े जो पुराने परिचित है। उनसे बात हुई और बोला कि नेता जी से एक खबर के लिए मुलाकात करना है और उनका वर्जन लेना है। नवीन बोले अभी थोड़ी देर मे आयेगे बात कर लीजिएगा। इस बीच पुराने जान पहचान के धन्जय मिश्र दिखाई पड़ गये। गेट से महज दूरी पर कुर्सी पर बैठकर धूप का सुख भोग रहे थे। बगल मे कुर्सी खाली था। पहुंचा और दरस -परस हुआ और बातचीत शुरु हुई। इस बीच चाय आ गयी धूप से थोड़ा शरीर गर्म हो रहा था फिर चाय कि चुस्की से ठंड से काफी निजात मिली। चाय खत्म हुई बात आगे बढ़ी तो धन्जय मिश्र ने कहा धन्जय सिंह का सहयोगी नेचर है। स्थिति और परिस्थिति को समझते है। कोई बीमार है, किसी गरीब व्यक्ति के लड़की की शादी है तो उसकी भरपूर मदद करते है। कहा कि दयालु है। दीन- दुखियो के पीड़ा को समझते है। कहा कि जो भी धन्जय सिंह से जुड़ा है उसे लाभ मिल रहा है। थोड़ा इन्तजार के बाद धन्जय सिंह आवास से बाहर आये तो भारी संख्या मे लोग उनकी तरफ आगे बढ़े और अपनी,अपनी समस्या को रखने लगे। इधर मै भी फरियादीओ की लाइन मे खड़ा था। देखते ही पहचान गये और शिष्टाचार के तहत दुआ बंदगी हुआ। इस बीच एक विधवा माता ने अपनी फरियाद मे कहा कि कोई व्यक्ति है जो जबरदस्ती बाउन्ड्री तोड़कर सड़क बनाने का प्रयास कर रहा है। पूर्व सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारी से बात किया और कहा कि देख लीजिए ऐसा नही होना चाहिए,किसी भी हाल मे बाउन्ड्री नही टूटनी चाहिए,माता जी खुशी,खुशी दुआ देते अपने गंतव्य को रवाना हो गयी। कोई व्यक्ति गंभीर रुप से बीमार था,उपचार के लिए पैसे नही था। जब नेताजी के सामने फरियादी ने फरियाद किया तो उन्होंन तुरंत अपने लोगो से कहा कि अस्पताल मे भर्ती करवा के उपचार शुरु करवा दीजिए,जो बिल आता है उसको भर दीजिए,एक और मामला पुलिस विभाग से संबंधित था,जिसमे उन्होंन कहा कि जो सही है उसके साथ रियायत बरतिये और जो गलत है उस पर कार्यवाई करिये। अक्सर देखा गया है जो अच्छे नेता होते है उनकी एक खासियत होती है किसी भी मामले मे सही और गलत और न्याय और अन्याय का मूल्यांकन करके ही किसी की पैरवी करते है। पूर्व सांसद धन्जय सिंह अक्सर मीडिया के सुर्खियो मे बाहुबली,माफिया,अपराधी के नाम से संबोधित किये जाते आ रहे है। इन सबके बावजूद धन्जय सिंह का दिल दयालु है। दीन- दुखियो का सेवक है। जौनपुर संसदीय क्षेत्र का जमीनी धरातल पूर्व सांसद का बेहद मजबूत है। ऐसा लग रहा है दीन दुखियो,गरीबो की दुआ धन्जय सिंह को 2024 के लोकसभा चुनाव मे सांसद बनने मे मददगार साबित हो सकता है। जाते, जाते एक बार फिर मुखातिब होते है और साक्षात्कार की बात होती है तो कहते है समय लेकर आईये फिर बात होगी। इसके बाद दनादन दर्जनो रगरुट एक ही कलर की कई गाडियो मे सवार होते है पूर्व सांसद के सवारी करते ही काले रंग की सभी गाडी गतिमान होके गंतव्य की ओर रवाना हो जाती है। पूर्व सांसद की गाडी मे विधान परिषद सदस्य वृजेश सिंह प्रिन्सू भी सवार रहे। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram