BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भाजपा की राजनीति मे गुजरात लाबी हाबी,पीएम तो फिर तीसरी बार बन सकते है मोदी,योगी की होगी खास भूमिका,बेरोजगारी और महगाई के मुद्दे पर विपक्ष खटिया खड़ी करने का कर रहा है तैयारी

भाजपा की राजनीति मे गुजरात लाबी हाबी,पीएम तो फिर तीसरी बार बन सकते है मोदी,योगी की होगी खास भूमिका,बेरोजगारी और महगाई के मुद्दे पर विपक्ष खटिया खड़ी करने का कर रहा है तैयारी

जौनपुर। भाजपा की राजनीति मे गुजरात लाबी अभी हाबी है।2024 के लोकसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा कायम रहे और तीसरी बार पद सुशोभित बना रहे इसके लिए भाजपा के चाणक्य और गृह मंत्री अमित शाह ने बिसात बिछाना शुरु कर दिये है। इंडिया गठबंधन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे है। एकता को तार तार करने का दाव खेल रहे है। ओबीसी और दलित मतो को साधने और अपने मूल परंपरागत मतो के बलबूते अस्सी सीटो को जीतने का उत्तर प्रदेश मे ताना बाना बुना जा रहा है। जीत तो भाजपा की होगी। पीएम फिर मोदी होगे,योगी की भूमिका खास होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गरिमा विश्व व्यापी है। संतत्व मे ईश्वरीय अनूभूति है। बेरोजगारी और महगाई को लेकर विपक्ष इंडिया गठबंधन भाजपा गठबंधन को घेरेगा। भाजपा का हिन्दुत्व ऐजेन्डा बेहद मजबूत है। सनातन धर्म मे प्राण फूककर भारत की आत्मा को जगाया है। जिसमे अब राम का बोध हो रहा है। बेरोजगारी की त्रासदी झेल रहे युवाओ को पीड़ा है। भाजपा के विकास को सराहा जा रहा है। लेकिन जनमानस मे बेरोजगारी और महगाई के मुद्दे को विपक्षी दल धार दे रहे है,जो जनता के मन मे समा रहा है। इधर भाजपा संकल्प यात्रा के जरिये विकास कार्यो का गुणगान कर रही है। भाजपा संगठन की देन है। आज भाजपा कहा से कहा पहुंच गयी। संगठन ने मोदी और योगी के व्यक्तित्व को तराशा है और भाजपा का संस्कार दिया है। भाजपा कार्यकर्ता संस्कारित और सभ्य है। जो पार्टी के प्रति समर्पित है। सांसद और विधायक संगठन के जमीनी कार्यकर्ता और जनता बनाते है। भाजपा का विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से जनता से सदैव जुड़ाव बना है। उत्तर प्रदेश के गांवो मे गुजरात लाबी के हाबी होने की चर्चा है। लोग कह रहे है मोदी और अमित शाह के लोगो की ही यूपी मे चल रही है। सोशल मीडिया मे भी इसका जोरदार जिक्र है। कहा तो यहा तक जा रहा है,गुजरात लाबी पहले लाल कृष्ण आडवानी को किनारे लगाया,फिर हाल ही मे शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, बसुन्धरा राजे,पूर्व मुख्य मंत्री राजस्थान,रमन सिंह के रुतबे को घटा दिया है। नितिन गडकरी की एक अच्छे नेता की छबि है। देश की जनता का पसंद भी धीरे, धीरे बन गये है। ऐसे मे उनकी राजनीति को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। बात तो यूपी के राजनैतिक गलियारे मे यहा तक है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर दांव लगाया जा रहा है। कैसे इनको राजनैतिक पटखनी दिया जाय। वैसे चाहे जो भी मीडिया और लोगो के बीच चर्चा हो,भाजपा की अपनी एक पालिसी और नीति है जो मौके पर छक्का मारने वाली राजनीति करती है। कब किसको बलि का बकरा बना देगी,कुछ कहा नही जा सकता। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino