BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / यूपी के सभी लोकसभा सीटो को जीतने के लिए भाजपा ने शुरु किया कसरत,नही है महंगाई और बेरोजगारी,नेता द्वय का बयान

यूपी के सभी लोकसभा सीटो को जीतने के लिए भाजपा ने शुरु किया कसरत,नही है महंगाई और बेरोजगारी,नेता द्वय का बयान

जौनपुर। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के नगर पंचायत मड़ियाहू के पूर्व सभासद डा• अरुण कुमार मिश्र के आवास पर इत्तेफाक से दो भाजपा नेताओ से मुलाकात हुई। मंडल अध्यक्ष मड़ियाहू राजेश सिंह ने परिचय कराया। तत्पश्चात बातचीत का दौर प्रारंभ हुआ। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर बात चली तो डा• अशोक राय चिकित्सा प्रकोष्ठ काशी संयोजक ने कहा कि प्राकृतिक नफा और नुकसान के अनुसार खान-पान की वस्तुओ के दाम बढते घटते, रहते है। जिससे लोगो को लगता है महंगाई है। बेरोजगारी के सवाल पर उन्होंन कहा कि आज लोग श्रम नही करना चाह रहे है। जो श्रम कर रहा है वह आर्थिक रुप से संपन्न और स्वस्थ है। बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार की ऐसी अनेको योजना चल रही है जो युवाओ को स्वावलंबी बनाने मे जुटी है। जब पूछा गया चिकित्सा बहुत ही महंगा है,ऐसे मे गरीब और सामान्य वर्ग के लोगो को बीमारी के हालात मे उपचार मे मुश्किलो का सामना करना पड रहा है। इस परिप्रेक्ष्य मे उन्होंन कहा कि आयुष्मान कार्ड तेजी से बन रहा है। जो पाच लाख तक के उपचार मे सहायक रहेगा। प्रदीप जायसवाल मानीटरिंग टीम प्रमुख भाजपा जिला मछलीशहर ने कहा कि जिसके पास हौसला है मेहनत कर रहा है। मेहनती जो है वह बेरोजगार नही है। जो श्रम नही करना चाह रहा है तो वह बेरोजगार है। भाजपा यूपी के सभी लोकसभा सीटो को 2024 के चुनाव मे जीतने के लिए कसरत करना शुरु कर दिया है। हर स्तर से मतदाताओ का मन टटोला जा रहा है। उन्हे भाजपा नाम की जन्मघूटी पिलायी जा रही है। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino