BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / 2024 के लोकसभा चुनाव मे पूर्वाचल मे भाजपा की होगी करारी हार, दीपचन्द राम, भाजपा के चाणक्य की राजनैतिक घेरेबंदी मे जुटे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

2024 के लोकसभा चुनाव मे पूर्वाचल मे भाजपा की होगी करारी हार, दीपचन्द राम, भाजपा के चाणक्य की राजनैतिक घेरेबंदी मे जुटे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

जौनपुर। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे दीपचन्द राम की होर्डिंग लगते ही राजनैतिक चुनावी चर्चा तेज हो गयी है। राजनीति के जानकार कह रहे है कि भाजपा को घेरने के लिए सपा ने मजबूत चाल चला है। लोगो का कहना है कि दीपचंद राम राजनीति के मजे मजाये खिलाड़ी है। जिनका पूर्वाचल के जिलो के दलित समाज मे अच्छी•खासी पकड़ है।माना जा रहा है कि यदि सपा दीपचंद राम को पार्टी उम्मीदवार बनाती है तो मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के अलावा आस, पास के जिलो के संसदीय सीटो पर दलित मतदाताओ का कुछ रुझान सपा की ओर बढ़ सकता है। बसपा अभी इंडिया गठबंधन से दूर है। ऐसे मे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अनुसूचित और ओबीसी का मजबूत गठजोड बनाकर उम्मीदवार बनाने की कोशिश कर रहे है। जिससे भाजपा को मात दिया जा सके। यदि जौनपुर संसदीय सीट से सपा किसी ब्राह्मण को उम्मीदवार बनाती है तो दोनो सीटो पर सपा भाजपा को कडी टक्कर दे सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव मे जौनपुर से सपा गठबंधन का उम्मीदवार सांसद बना,जबकि मछलीशहर का उम्मीदवार महज वोटो से चुनाव हार गया और भाजपा की जीत हो गयी। इधर दीपचन्द राम से बातचीत हुई तो उन्होंन कहा कि पूर्वाचल से भाजपा की इस बार करारी हार होगी। कहा कि भाजपा की नीति और नीयत से जनता धीरे, धीरे पूरी तरह वाकिफ हो गयी है। नव वर्ष मंगलमय जनता के लिए और राकेश मौर्य के जिलाध्यक्ष बनाये जाने की शुभकामना के साथ दीपचन्द राम की लगी होर्डिंग लोगो मे राजनैतिक चर्चा का विषय बना है। 2024 के लोकसभा चुनाव मे उत्तर प्रदेश मे भाजपा को रोकने के लिए सपा मजबूत और कुशल रणनीति बनाकर भाजपा के चाणक्य अमितशाह को मात देने की कोशिश कर रही है। उत्तर प्रदेश की राजनीति मे अभी तक लोकसभा और विधान सभा के चुनावो मे चाणक्य की राजनीति हाबी रही। लेकिन इस बार अखिलेश यादव की घेराबंदी भाजपा के चाणक्य को मात देने की हो सकती है। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino