जौनपुर। भाजपा की मांगी मुराद भगवान राम ने पूरा कर दिया है। संकल्प सिद्ध है। सबके भाव और भावना मे इस समय राम नाम का करेन्ट दौड़ रहा है। राम तत्व है। जो सबको जोड़ने का काम कर रहे है। भाजपा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शो पर चलकर रामराज्य की कल्पना को साकार करने की हर संभव कोशिश कर रहा है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या मे राम मंदिर का भव्य निर्माण और उसमे प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना सुनिश्चित है। वायु ही प्राण है। धरती का हर जीव रामत्तव से जुड़ा है। जो चेतन है क्रियाशील है। सबके अपने,अपने कर्म है। अच्छे कर्म का फल सुखदाई है। बुरे कर्म का फल दुखदाई है। मनुष्य के घट भीतर राम और रावण दोनो का वास है। मन स्वच्छ है। किसी प्रकार का विकार नही है। कुसोच नही है। दया है। दीनता है। करुणा है। परोपकार है तो राम की उपस्थिति महसूस की जा सकती है। मन मे गंदगी है। नाना प्रकार का कुसोच है। एक दूसरे की बुराई कर रहे है। नफरत है। ईष्या है तो प्रवृत्ति असुरता की ओर है। राम और रावण मे हर क्षण युद्ध हो रहा है। जब अच्छाई की जीत होती है तो राम की जीत है। जब बुराई की जीत
है तो रावण की जीत है। राम पथ प्रदर्शक है। कल्याणकारी है। आदर्शवादी है। मर्यादित है और मर्यादा का ख्याल रखने वाले है। खास बात है। राम को भज कर भव से मनुष्य पार हो सकता है। राम शब्द ही ब्रम्ह है। जो दवा है और दुवा भी है। साकार भी है। निराकार भी है। धरती है। आकाश है। जल है। अग्नि है। हर स्वर मे राम है। श्वास मे राम है। जब तक जीवन मे राम है।तब तक हर जीव क्रियाशील है। राम का उल्टा मरा होता है। जीव ही शिव है। यही फिर शव हो जाता है। भारतीय दर्शन मे भगवान के कण, कण मे होने की बात सुविख्यात है। समय समय पर भारत मे अवतारी पुरुष आते है और सत्य धर्म की स्थापना करते है। जिसमे प्रेम दया करुणा परोपकार की भावना प्रबल हो जाती है। भाव ही भगवान है कि शुद्ध धारणा भावना बन करके जन जन मे संचारित होने लगती है और जन, जन मे राम की अनूभूति का प्रवाह होने लगता है। राम सुकून है। शान्ति है। प्रेम है। तभी तो राम ही राम रटन लागी दुनिया। भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल कहते है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी अवतारी महापुरुष है। राम के काम को पूरा करने के लिए धरती पर जन्मदायिनी मां ने जन्म दिया है। अयोध्या मे रामत्तव की धारा प्रज्ज्वलित है। देश मे राम का भजन हो रहा है। अयोध्या मे भव्य राममंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा से माहौल राममय हो गया है। उन्होंन कहा कि 22 जनवरी को मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के हर लोग अपने, अपने घरो मे राम नाम का दीप जलाये और मंदिरो मे श्रीराम धुन का गुणगान करे। बातचीत मे उन्होंन आगे कहा कि सदइच्छा से भाजपा सबको अयोध्या मे रामलला के दर्शन करायेगी। 30 जनवरी को मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के लोग अयोध्या रामलला का दर्शन करने के लिए तैयार रहे। आने जाने का साधन होगा,रहने खाने की व्यवस्था रहेगी। रामलला का दर्शन करिये वापस घर आ जाईये। यह भी राम जी की कृपा है। मोक्ष नगरी अयोध्या मे दर्शन पूजन से आत्मा को तरोताजगी तो मिलेगा ही राम के पुण्य का आशीर्वाद भी मिलेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष शीतलगंज रविशंकर दूबे ने जिलाध्यक्ष रामविलास पाल को अंगवस्त्रम भेट कर सम्मानित किये। इस अवसर पर शिवशंकर गुप्ता कोषाध्यक्ष जिला ईकाई, संतोष मिश्र,पंकज केशरी,सचिन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह संपादक
Home / सुर्खियां / देश दुनिया मे दौड़ रहा राम नाम का करेन्ट, 30 जनवरी को मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के लोग अयोध्या रामलला के दर्शन को रहे तैयार, राम विलास पाल भाजपा जिलाध्यक्ष