BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / तुझमे राम, मुझमे राम,सबमे राम समाया, कर लो प्रेम जगत से यारी, कोई नही पराया,बोलो राम, राम, मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे गुलाब की महक

तुझमे राम, मुझमे राम,सबमे राम समाया, कर लो प्रेम जगत से यारी, कोई नही पराया,बोलो राम, राम, मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे गुलाब की महक

जौनपुर। पूर्व विधायक केराकत गुलाब चन्द सरोज को जनहित से विशेष आत्मिक लगाव है। सबके हित मे राम दर्शन की अनूभूति और पवित्र अनुभव रुपी विचार से ओत प्रोत होने का ही परिणाम है कि जिले मे मानवतावाद का अलख जगाने वाले गुलाब का महक मछलीशहर संसदीय क्षेत्र की ओर बढ़ चला है। यदि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के हित के प्रति जवाबदेह बन जाय तो राम राज्य की संकल्पना साकार होने की संभावना को बल मिल सकता है। गुलाब सरोज का जनहित के नाम से शैक्षणिक संस्थान के अलावा अनेको संस्था है। जो मानव समाज के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है। पूर्व विधायक केराकत गुलाब जी से बातचीत हुई। जिसमे उन्होंन कहा ईमानदारी से नेक कर्म की ओर यह जीवन निरन्तर आगे बढ़ रहा है। सबके भले की सोच है। भलाई का काम कर रहे है। सीताराम, सीताराम कहिये,जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये,विधि का विधान है। जिसके भाग्य कर्म मे जो लिखा है होना है। कहा कि सरकारी सेवा से जुड़ा रहा है। कर्म की एक गति आयी राम ने चाहा केराकत के जनता का आशीर्वाद मिला है। विधायक बन गया। पूछा गया अभी तो राम लहर है सांसद बनने का भविष्य निकट चान्स बन सकता है क्या। जबाब मिला कर्म करना अपना मकसद है। भाजपा के पावन विचार धारा से जुड़कर उसके मानवतावादी पवित्र विचारो को जन, जन तक पहुंचा रहे है। मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की सद इच्छा है। भारतीय जनता पार्टी का जो निर्णय होगा वह सर्वमान्य है। हितकारी मिशन के तहत जनहित के कार्य जारी है। आगे राम जी की मर्जी। तुझमे राम, मुझमे राम, सबमे राम समाया,कर लो प्रेम जगत से यारी, कोई नही पराया,बोलो,राम राम। संसार की अपनी गति है। जीवो का आना,जाना लगा है। जेडी सिंह

About jaizindaram