रामपुर। जौनपुर। 22 जनवरी को अयोध्या मे नव निर्मित भव्य मंदिर मे प्रभु राम प्रतिष्ठापित होगे। भारत देश सहित अन्य देशो के राम भक्त खासे उत्साहित है। रामोत्सव का आनंद पंचभूत की शरीर मे लोगो को महसूस होने लगा है। समय रामयुग की ओर गतिमान है। इधर विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड रामपुर के खण्ड पटैला के कार्यकर्ताओ ने अयोध्या से आये पूजित अक्षत और प्रभु राम के चित्र को जन, जन मे वितरित करके 22 जनवरी के भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर गांव के मंदिरो पर श्रीराम कीर्तन भजन करने की अपील की है। जबकि घरो मे दीप जला करके दीपोत्सव के माध्यम से प्रभु राम को याद करना है। विकास मिश्रा ने कहा कि समर्पण लेने आए थे, निमंत्रण देने आए है।
हर मंदिर को राम मंदिर,हर बस्ती को अयोध्या बनाएंगे।
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत घर-घर संपर्क महाअभियान मे भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल,अरविंद,मनीष, देवीशंकर,इन्द्रजीत,सुशील सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 