BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / देश के युवा तय करते है,देश का भविष्य, विद्यासागर

देश के युवा तय करते है,देश का भविष्य, विद्यासागर

जौनपुर। नमो नव मतदाता कार्यक्रम को वर्चुवल माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नये मतदाताओ को संबोधित किया। संचालन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजश्वी सूर्या ने किया। उक्त कार्यक्रम संगठनात्मक जनपद मछलीशहर के प्रत्येक विधानसभा मे दो,दो स्थानों पर युवा मोर्चा द्वारा किया गया। यह जानकारी जिलाध्यक्ष भाजयुमो अखिल प्रताप सिंह ने दिया। इसी क्रम मे स्व• मालती सिंह पीजी कालेज नव मतदाता सम्मलेन मे नव मतदाताओ ने माननीय मोदी को सुना। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर रहे। विशिष्ट अतिथि जिले के महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव थे। मोदी का सन्देश सुन कर युवा मतदाता गदगद है, उत्साहित है, अवसर पर विद्या सागर सोनकर ने कहाँ युवा मोर्चा के लोगो ने शानदार आयोजन किया है। कहा कि निश्चित ही आज मोदी जी को सुनने के बाद सभी नव मतदाता अपने पहले वोट का संकल्प भाजपा को ही देने का लिया है। उक्त कार्यक्रम मे जिला मंत्री जयेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष अंबरीश सिंह, भाजयुमो के कोषाध्यक्ष अनुज जायसवाल, सतेंद्र सिंह, संजय पाठक, रिंकू सिंह, रवि सिंह, मनोज सिंह,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino