BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से विद्या सागर सोनकर के भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने की पार्टी कार्यकर्ता और जनता के बीच जोरदार चर्चा

मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से विद्या सागर सोनकर के भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने की पार्टी कार्यकर्ता और जनता के बीच जोरदार चर्चा

जौनपुर। जिले की कहे या पूर्वाचल की भाजपा की राजनीति मे पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर का नाम बहुत ही आदर पूर्वक लिया जाता है।नेक नियती ईमानदारी निर्मल छवि वाले इस महान सख्शियत का हर जात बिरादरी मे चाह और सम्मान करने वालो की संख्या है। श्री सोनकर का भाजपा कार्यकर्ता भी सम्मान करते है और सदैव जुड़े रहते है। पार्टी कार्यकर्ता अगर कही किसी परेशानी मे है और आप को फोन करते है तो भरपूर मदद करते है। दरअसल मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से विद्यासागर सोनकर के 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा से लड़ने का जोरदार चर्चा है। चुनाव तो राम लहर,विकास के मुद्दे और संगठन का बल और मोदी और योगी के प्रताप और जनता के आशीर्वाद से तो कोई भी जीत जायेगा। अगर सुयोग्य प्रत्याशी जो भाजपा के विचारधारा का प्रवर्तक है और सांगठनिक ढांचा के कोहिनूर कार्यकर्ताओ के सम्मान का पक्षधर है। ऐसे समर्पित उम्मीदवार यदि भाजपा उतारती है तो उसका एक सांस्कारिक प्रकृति भी जनता के बीच मनभावन होगा। जो लोकतंत्र के पावन पर्व को रमणीयता प्रदान करेगी। कभी-कभी पार्टी के थौपे उम्मीदवार की जनता पार्टी की वजह से वोट कर देती है। लेकिन जब लोग माननीय हो जाते है तो अहंकार के मद मे ऐसे चूर हो जाते है कि मानवीय सभ्यता भूल जाते है। जनता और कार्यकर्ता बहुतो संताप झेलते है। लेकिन भाजपा जैस वटवृक्ष के नीचे छाव पाकर उर्जावान होते है और पार्टी का 2024 का मिशन फिर तीसरी बार मोदी सरकार के लक्ष्य को भेदने मे जुट जाते है। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino