BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भारत देश के सभी राजनैतिक दलो को मात देने आ गया समाज विकास क्रान्ति पार्टी,चिकित्सा शिक्षा बिजली मुफ्त देने का जनता से वादा,काशी अयोध्या मार्ग दर्शन यात्रा से विश्व शान्ति का संदेश का संकल्प,अशोक कुमार सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारत देश के सभी राजनैतिक दलो को मात देने आ गया समाज विकास क्रान्ति पार्टी,चिकित्सा शिक्षा बिजली मुफ्त देने का जनता से वादा,काशी अयोध्या मार्ग दर्शन यात्रा से विश्व शान्ति का संदेश का संकल्प,अशोक कुमार सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष

जौनपुर। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मुबंई से संकल्प यात्रा 20 जनवरी से शुरु किये और भारत के विभिन्न प्रदेशो,जिलो,तहसीलो,ब्लाको गांवो शहरो कस्बो से होते देश के प्रकृति का अवलोकन करते और मानव समाज की पीड़ा को सुनते और संकल्प लेते निवारण का भाव दिल मे रख आगे बढ़ जाते है। क्रम काफी दिन चला। सोशल, प्रिन्ट और इलेक्ट्रानिक मीडिया मे बात का फैलाव है। मानव हित का विचार है। अभी सोमवार को जंतर-मंतर दिल्ली मे यात्रा के समापन पर दिल्ली मीडिया से राष्ट्रीय अध्यक्ष बातचीत किये। जिसमे भारत हिन्दू राष्ट्र बने की परिकल्पना को साकार करने का हर संभव प्रयास है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बातचीत के दौरान कहा कि जिसमे दया है। वह हिन्दू है। कृपाल दीन दयाल संसार को रचने वाला दया का सागर है। वह कहता है सब जीवो पर दया करो,सब मे मै ही रमता हू। कर्मानुसार सोच के तहत अच्छा और बुरा का फल भी देता हू। खुद मे ईश्वर के होने का अनुभव तो करिये। कर्ता तो परमसत्ता है राज सत्ता तो आता जाता रहता है। समाज विकास क्रान्ति पार्टी का उद्देश्य है बेरोजगारी,गरीबी,महगाई,भ्रष्टाचार खत्म करके समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करना है। कहा कि गन्ने की खेती को बढ़ावा देना है। गन्ने के रस से बनने वाला,भेली,खाढ,चोटा,पनुआ रस की ओर फिर लौटना है। इसी मे मानव की भलाई है। आधी खेती और आधी बारी की ओर किसानो को प्रेरित करना है। पशुपालन को बढ़ावा देना है। जैविक खेती के लिए किसानो को उत्प्रेरित करना है। आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी चल रही है। देश के सभी लोकसभा सीटो पर चुनाव लड़ा जायेगा। हर लोकसभा सीट पर जनता की राय से उम्मीदवार तय किये जायेगे। प्रतिभाशाली व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जायेगा। जो रात दिन जनता की सेवा करता है। शिक्षा,चिकित्सा और बिजली मुफ्त किया जायेगा। इन्ही सब अवधारणाओ को लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि काशी अयोध्या मार्ग दर्शन यात्रा के जरिये विश्व शान्ति का संदेश दिया जायेगा। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino