सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

आज चौकिया धाम मे मां शीतला का दर्शन-पूजन करके जौनपुर भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह करेंगे चुनावी अभियान का श्रीगणेश, जगह, जगह होगा भव्य स्वागत

जौनपुर: सदर लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह सोमवार को बनारस काशी विश्वनाथ मे मत्था टेककर भगवान भोलेनाथ का अशीर्वाद लिये। मंगलवार की सुबह संकट मोचन मंदिर मे जाकर बजरंग बली से आश्रीवाद लेकर सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां बॉर्डर पर भारी संख्या में लोग उनका स्वागत करेंगे, तत्पश्चात जलालपुर, सिरकोनी, जगदीशपुर क्रॉसिंग पर भारी संख्या मे कार्यकर्ताओ द्वारा अपने प्रत्याशी का स्वागत किया जायेगा। उसके बाद वह चौकिया माता के दरबार मे मत्था टेकेकर मा शीतला का अशीर्वाद लेकर अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगे। इसके बाद भंडारी स्टेशन से सड़क मार्ग से होते हुए कोतवाली चहारसु चौराहा, जैसीज चौराहा से होते हुए भूपटपट्टी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं की बैठक मे सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे।