BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे महिला उत्थान और सशक्तीकरण को मिला बल, जौनपुर भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का किया आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे महिला उत्थान और सशक्तीकरण को मिला बल, जौनपुर भाजपा महिला मोर्चा ने शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का किया आयोजन

सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अद्भुत प्रयास किए : शशि मौर्या

जौनपुर : भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी संयोजीका जिला मंत्री महिला मोर्चा करुणा मौर्य रही। मैराथन दौड़ में मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं और लाभार्थी महिलाओं ने भी भाग लिया। मैराथन में शामिल महिलाएं हाथों में लिए प्ले कार्ड और बैनर के जरिए सरकार का आभार जताती रही। उन्होंने महिलाओं का बढ़ाया मान, धन्यवाद आपको श्रीमान जैसे स्लोगन के जरिए मोदी सरकार की तारीफ़ की और हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगाए।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति का उत्थान हुआ और महिला सशक्तिकरण को बल मिला। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों प्रयास किए। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों का मानना है कि नारी उत्थान के लिए जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयास किया उतना कभी किसी सरकार ने नहीं किया।

मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को काशी से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर हम महिलाओं में खुशी और उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक प्रयास किए। महिला सम्मान की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क से लेकर संसद तक महिलाओं को अधिकार दिया। आज महिलाएं आधी रात में भी निडर होकर सड़कों पर निकल सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए उन्हें इज्जत घर बनाकर दिया।

उक्त अवसर पर शैल साहू मिलन श्रीवास्तव पूनम विश्वकर्मा वंदना सरकार अंशु शर्मा सीमा तिवारी रोली सिंह आदि बहनों की उपस्थिति रही। आमोद सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino