BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री,भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह के जौनपुर आते ही राजनैतिक भूचाल,शोक मे जौनपुर,यूपी के मुख्यमंत्री का कल होगा आगमन, वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप के मूर्ति का करेंगे अनावरण

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री,भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह के जौनपुर आते ही राजनैतिक भूचाल,शोक मे जौनपुर,यूपी के मुख्यमंत्री का कल होगा आगमन, वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप के मूर्ति का करेंगे अनावरण

जौनपुर। जिले की राजनीति गरम है। उथल,पुथल का माहौल है।महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह भाजपा से सदर सीट से लोकसभा उम्मीदवार है। काशी विश्वनाथ, संकटमोचन हनुमान मंदिर बनारस,चौकिया धाम मे मां शीतला का दर्शन,पूजन करके केन्द्रीय चुनाव कार्यालय मे भाजपा जनो से रुबरु हुए, पत्रकार वार्ता किये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनीति के चाणक्य अमितशाह का जौनपुर से उम्मीदवार बनाये जाने पर आभार जताया। चुनावी बिसात बिछना शुरु हुआ। संपर्क अभियान के तहत पार्टी की रीति, नीति की बात जनता के बीच चल रही थी। इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया पहले से लंबित एक आपराधिक मामले मे न्यायालय से सात साल का जेल पूर्व सांसद धन्जय सिंह को हो गया। मामला न्यायालय से संबंधित है। बाबजूद धन्जय के शुभ चिन्तको,समर्थको मे अपने नेता के प्रति सहानुभूति रही। नजरिया जो रहा आम तौर पर सोशल मीडिया मे भी बात है। लोगो को यह लग रहा है जो हो रहा है भाजपा के इशारे पर हो रहा है।।कही खुशी तो कही गम का समय चल रहा था। इसी बीच जिले मे एक ऐसी घटना घटी भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना से समूचे जनपद मे शोक की लहर फैल गयी। भाजपा जनो के अलावा जिले के सबको इस घटना से दुख पहुंचा। महाशिवरात्रि के बिहान यानि शनिवार दोपहर मे ऐतिहासिक महापुरुष वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप के मूर्ति का अनावरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेगे। जगदीश सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino