मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को मडियाहूं नगर के प्राचीन कांवरिया संघ के तत्वावधान में भव्य शिव बारात की शोभायात्रा रामेश्वर महादेव मंदिर स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज रामलीला मैदान पक्के तालाब से निकाली गई। बारात में विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा नगर में ऊंट घोड़े लाग झाकी गाजे बाजे व डीजे के साथ प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए डाक बंगले से देर शाम श्री रामलीला मैदान गोला बाजार नीलकंठ महादेव देव मंदिर पर पूजा अर्चना कर समाप्त हुआ।
जहां पूरे विधि विधान से शिव पार्वती विवाह कराया गया। बारात में हाथी, घोड़े, खच्चर के साथ विभिन्न प्रकार की मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की गई ।
शिव बारात देखने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।आयोजन को निर्भीक संपन्न करने के लिए प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह कई थानों की फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे ।इस अवसर पर विधायक डॉ आर0 के0 पटेल , अखिल प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता, गोपाल चन्द्र केशरी, नागेश निगम,विनोद जायसवाल मछली शहर जिला अध्यक्ष रामविलास पाल ,प्राचीन कांवरिया संघ के अध्यक्ष विवेक जायसवाल, महामंत्री अरुण पटेल, कोषाध्यक्ष कवलजीत सिंह गब्बर ,दिलीप साहू , अनिल निगम, मनोज केशरी, कृष्ण कांत लल्ली,कमलेश निगम , मुन्ना चौरसिया, कल्लू जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, रितेश श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, विनीत गुप्ता,विनोद सेठ, ओम प्रकाश सेठ सहित बड़ी संख्या में नगर से लेकर दूर दराज से आये हुए श्रद्धालु मौजूद रहे।