BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर शंकर सिंह को लोकसभा चुनाव हराने की हो सकती है जौनपुर मे मजबूत किलेबंदी,श्रीकला धन्जय सिंह व बाबा दुबे के चुनाव मैदान मे उतरने की संभावना

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर शंकर सिंह को लोकसभा चुनाव हराने की हो सकती है जौनपुर मे मजबूत किलेबंदी,श्रीकला धन्जय सिंह व बाबा दुबे के चुनाव मैदान मे उतरने की संभावना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की राजनीति स्वतंत्र है। स्वछंद है। जिसके लिए माहौल बन जाय कुछ कहा नही जा सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो गया है। भाजपा ने अपना पत्ता कृपाशंकर सिंह के रुप मे खोल दिया है। बाहुबली धन्जय सिंह समय के फेरा के तहत जेल मे है। टक्कर जिससे वह रास्ते से दूर। बात चर्चा मे है धन्जय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह चुनाव मैदान मे उतर सकती है। अगर किसी दल से आती है तो फाइट हो सकता है। नही तो जो धन्जय का फिक्स वोटर है उसका मत तो मिलना तय है। जो भाजपा के जीत को प्रभावित कर सकता है। यह बात भी राजनैतिक गलियारे मे है। सपा से बाबा दुबे चुनाव लड़ सकते है। अन्दाजा लगाया जा सकता है। नुकसान किसका होगा भाजपा। बसपा का उम्मीदवार जब घोषित होगा तब राजनैतिक परिदृश्य और स्पष्ट होगा। भाजपा के वर्तमान उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह को लोग महाराष्ट्र की कर्म भूमि से जोड़कर देख रहे है। एक प्रकार से बाहरी का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। जन्म भूमि का लगाव कुछ लोगो से है जो उनके नाम की दुहाई पहले से देते आ रहे है। अब उनकी रणनीति चलेगी। जितनी नीति मतदाताओ पर चल जाय,उतनी मजबूती उम्मीदवार की होगी। साथ ही भाजपा के परंपरागत वोटो मे बिखराव की संभावना है। यदि मत का बिखराव न हुआ तो भाजपा मजबूत हो सकती है। देखा जाए तो महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को हराने की विपक्ष मजबूत किलेबन्दी कर रहा है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino