BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / राम भक्त ज्ञान प्रकाश सिंह को जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट न देकर भाजपा ने लाखों-करोडो राम भक्तो के आत्मा को पहुंचाया है दुख

राम भक्त ज्ञान प्रकाश सिंह को जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट न देकर भाजपा ने लाखों-करोडो राम भक्तो के आत्मा को पहुंचाया है दुख

जौनपुर। राम भक्त ज्ञान प्रकाश सिंह को भाजपा शीर्ष नेतृत्व टिकट न देकर लाखो,करोड़ो राम भक्तो के आत्मा को दुख पहुंचाया है। श्री सिंह की भक्ति मे समर्पण है। जिले के अधिकांश लोग यह कह रहे है। राम भक्त के साथ अन्याय हुआ है। अयोध्या राममंदिर निर्माण मे राम भक्त ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। मोदी और योगी अयोध्या मे साधना किये तो जिले से ज्ञान प्रकाश सिंह ने भी अयोध्या मे साधना किये। जब नामचीन राम भक्तो को अयोध्या मे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर आमंत्रित किया गया तो उसमे भी राम भक्त ज्ञान प्रकाश सिंह आमंत्रित थे। जिले के गोमती नदी के किनारे भव्य रामोत्सव इतिहास को कैसे भूल पायेगी जौनपुर की जनता। राम कथा ने तो जन, जन के आत्मा को जगा दिया। लोगो के मन मे राम का नाम चलने लगा। जिले का शहर हो गांव हो जनमानस मे ज्ञान प्रकाश सिंह राम भक्त के रूप मे प्रचलित है। जिले के भाजपा के अधिकांश कार्यकर्ताओ,पदाधिकारीओ मे ज्ञान प्रकाश सिंह को सदर जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट न मिलने पर पीड़ा है। कई भाजपा पदाधिकारी से बात हुई तो उन्होंन कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सर्वोपरि है। लेकिन यह भी कहा कि ज्ञान प्रकाश सिंह लंबे समय से पार्टी के कार्य के साथ समाज सेवा मे जुटे है। राम भक्ति मे हमेशा लीन है। यदि उनकी मंशा चुनाव लड़ने की है तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को विचार करना चाहिए। भाजपा ने अभी महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को जौनपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। जेडी सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino