BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / महाराष्ट्र और यूपी की राजनीति मे जौनपुर की जनता तय करेगी,कृपाशंकर सिंह सांसद बनेगे या नही

महाराष्ट्र और यूपी की राजनीति मे जौनपुर की जनता तय करेगी,कृपाशंकर सिंह सांसद बनेगे या नही

जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री भाजपा नेता मुबंई के किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का मंशा बनाये थे। उत्तर भारतीय बाहुल्य संसदीय सीट था। जब महाराष्ट्र के कुछ स्थानीय बडे नेताओ की इसकी जानकारी हुई तो उन्होंन दाव खेला और राजनैतिक गणित बिठाकर यूपी के जौनपुर संसदीय सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनवा दिये है। ऐसा क्यों किये, ऐसा लगता है। कृपाशंकर सिंह महाराष्ट्र की राजनीति मे काफी सफल नेता माने जाते है। कांग्रेस पार्टी मे एक उनका दौर भी था। गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र के रहे। एक प्रकार से देखा जाय तो राजनीति का एक बड़ा चेहरा आज भी उन्हे माना जाता है। जब भाजपा मे श्री सिंह आये तो जैसा कि बताया जाता है कि मुंबई के किसी उत्तर भारतीय वाहुल्य सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। प्रयास भी कर रहे थे। दरअसल महाराष्ट्र भाजपा की राजनीति करने वाले कुछ स्थानीय बड़े नेता यह कत्तई नही चाहते थे कि कृपाशंकर सिंह की राजनीति मुंबई मे फिर से भाजपा मे चमके। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का यह शख्स मुंबई मे अपनी राजनीति का लोहा मनवा चुके है। सबने देखा भी है। जैसे, जैसे कांग्रेस का सूर्य अस्त होता गया तो कृपाशंकर सिंह का भी राजनैतिक कैरियर फीका पड़ने लगा। राजनैतिक व्यक्ति होने के नाते कृपा ने दाव पलटा और भाजपा से जुड़ गये। महाराष्ट्र की राजनीति मे अपनी चमक बना ही रहे थे कि खेला हो गया। कर्म भूमि से जन्म भूमि की ओर रुख करना पड़ा। भाजपा ने उन्हे सदर जौनपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना दिया। अब वह चुनाव मैदान मे अपनी जीत सुनिश्चित कराने का ताना, बाना बुन रहे है। श्री सिंह को लेकर राजनैतिक चर्चाओ का बाजार गर्म है। जन्म भूमि और कर्म भूमि की राजनीति मे कृपाशंकर सिंह सांसद बन पायेगे या नही। यह तो जौनपुर के मतदाताओ पर निर्भर करता है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino