BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भाजपा देश मे कर रही नफरत की राजनीति,वैचारिक क्रान्ति की संभावना,जौनपुर संसदीय सीट से अशोक कुमार सिंह ने ठोकी ताल

भाजपा देश मे कर रही नफरत की राजनीति,वैचारिक क्रान्ति की संभावना,जौनपुर संसदीय सीट से अशोक कुमार सिंह ने ठोकी ताल

जौनपुर। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह शनिवार को सिद्धार्थ उपवन मे दोपहर मे बातचीत के दौरान कहा कि हर समाज का विकास करना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए जन,जन का सहयोग लिया जायेगा और जरुरत पड़ी तो वैचारिक क्रान्ति भी लाया जायेगा। उन्होंन कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। जात-जात से और धर्म को धर्म से लड़ाकर अपनी राजनीति की रोटी सेक रही है। उन्होंन कहा कि बेरोजगारी,महगाई, भ्रष्टाचार आज भी चरम पर है। सिर्फ भाषण से जनता को खुश करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंन कहा कि राजनीति का मतलब है भाईचारा को बढ़ावा देना है। समता और समानता मूलक समाज की स्थापना करना है। श्री सिंह ने कहा कि राजनीति मे तानाशाही नही होना चाहिए, यह जनसेवा का मंच है। कहा कि होना तो यह चाहिए सभी राजनैतिक दल राष्ट्र के मजबूती और आम जनमानस के विकास के मुद्दे पर एक होना चाहिए।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino