BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भारतवासियो को होली की हार्दिक शुभकामना,भाजपा के चार प्रधानमंत्री,राजनीति के चाणक्य अमितशाह की है खास चर्चा

भारतवासियो को होली की हार्दिक शुभकामना,भाजपा के चार प्रधानमंत्री,राजनीति के चाणक्य अमितशाह की है खास चर्चा

जौनपुर। देश की जनता को राजनीति के बारे मे काफी समझ है। लोग दबी जुबान चर्चा भी करते है। सोशल मीडिया की व्यापकता की वजह से हर बात हर लोगो तक पहुंच रही है। कभी जमाना काग्रेस का था। देश चल रहा था। जब देश की जनता को काग्रेस की राजनीति ठीक न लगी तो विकल्प के रुप मे भाजपा को लाया। राजनाथ सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। चुनाव का माहौल था। नरेंद्र मोदी कई बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। राजनीति के कुशल खिलाड़ी है। राजनाथ ने मोदी को भाजपा का पीएम चेहरा बनाया। भाजपा के चाणक्य अमितशाह ने राजनैतिक चुनावी बिसात बिछाया मोदी पहली बार देश के प्रधान मंत्री बने। दोबारा मोदी लहर मे पीएम बन गये। तीसरी बार के लिए भी जलवा कायम है। यूपी के देहात गांवो मे बड़ बुजुर्ग चर्चा करते है। आज भी चर्चा है। दशा दस साल तक और चाल चालीस साल तक। अक्सर लोग दशा तक ही सीमित रह जाते है। आगे के लिए मोदी का चाल बढ़ेगा या रुकेगा। यह समय की राजनीति और मतदाता तय करेंगे। हालांकि मोदी को चाहने वाले बहुत है तो न चाहने वाले भी बहुत लोग है। चर्चा तो भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओ और कुछ जनता के बीच यहा तक है जो मोदी और अमितशाह चाह रहे है। वही हो रहा है। जो जमाने से राजनीति कर रहे है। जिनकी एक धमक रही। मान सम्मान रहा। अब वह कही न कही से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है। ऐसे मे ऐसे बहुतायत लोग दाव मार सकते है। हालांकि यह भी गौरतलब है कि भाजपा के चाणक्य अमितशाह के दाव के आगे सबका दाव फेल हो सकता है। ऐसी भी जनमानस मे चर्चा है। भाजपा के चार प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे है। पहला नरेंद्र मोदी,दूसरा योगी,तीसरा नितिन गड़करी, चौथा अमितशाह। हालांकि राजनीति मे कुछ कहा नही जा सकता। कब क्या होगा। भाजपा चार सौ के पार का नारा देकर सबको चौका दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 का तिथि मुकर्रर है। चुनावी सरगर्मी तेज है। जगदीश सिंह संपादक

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino