BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर के राजनीतिज्ञ दिल्ली की सत्ता पलटने की रखते है ताकत,अन्याय के खिलाफ उठती आ रही है सदैव से क्रान्तिकारी आवाज,अशोक कुमार सिंह लोकसभा उम्मीदवार

जौनपुर के राजनीतिज्ञ दिल्ली की सत्ता पलटने की रखते है ताकत,अन्याय के खिलाफ उठती आ रही है सदैव से क्रान्तिकारी आवाज,अशोक कुमार सिंह लोकसभा उम्मीदवार

जौनपुर। समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि 30 मार्च को जौनपुर मे चौकिया की शीतला माता का दर्शन करेंगे। तदोपरान्त वीआरपी इण्टर कालेज मे स्वागत समारोह मे भाग लेगे और उपस्थित जनो को संबोधित करेगे। श्री सिंह की सोच और विचारधारा मे सर्व समाज के कल्याण की बात है। राष्ट्र और राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण है। जौनपुर के विषय मे उन्होंन कहा कि यह भारत देश का एक ऐतिहासिक शहर है। गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। देश दुनिया मे जौनपुर के लोगो की एक छाप है। यहा के मिट्टी हवा पानी का ऐसा प्रताप है कि हर विषय मे लोग मर्मज्ञ है। जौनपुर की राजनीति और राजनीतिज्ञ दिल्ली की सत्ता पलटने की ताकत रखते है। लखनऊ की राजनीति हो या दिल्ली या पूर्वाचल की जौनपुर के विचार की मजबूत भूमिका है। जिले के लोगो की क्रान्तिकारी आवाज सदैव अन्याय के खिलाफ उठती रही है। उन्होंन कहा समाज विकास क्रान्ति पार्टी की चाह है। जौनपुर से प्रयागराज, बनारस,भदोही, के साथ शाहगंज, मड़ियाहू,केराकत, मछलीशहर के लिए मेट्रो रेल सेवा का परिचालन हो। जिससे जनता को यातायात की सुलभता प्रदान हो सके। यह मुद्दा लोकसभा चुनाव मे जनता के सामने उठाया जायेगा। कहा कि जौनपुर भगवान परशुराम की तपोभूमि है। उन्होंन कहा कि जौनपुर विकास के नाम पर उपेक्षित है। बनारस का विकास देख लीजिए और उससे सटे और जिलो का विकास देख लीजिए, भेदभाव नजर आयेगा।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino