BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / अपने उम्मीदवार की जीत के लिए भाजपा ने जौनपुर संसदीय सीट पर ताकत झोकी,बयानबाजी मे तेजी

अपने उम्मीदवार की जीत के लिए भाजपा ने जौनपुर संसदीय सीट पर ताकत झोकी,बयानबाजी मे तेजी

2024 के लोकसभा मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए मत प्रतिशत बढ़ाएगी,: कृपाशंकर सिंह

जौनपुर: आज लोकसभा जौनपुर का विधानसभा मल्हनी के मंडल बैजारामपुर में आयोजित मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता परिचय बैठक मण्डल अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।

लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए मत प्रतिशत को बड़े पैमाने पर बढ़ाएगी। हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट विश्वास है एवं प्रधानमंत्री ने भी जनता को विकास की गारंटी दी है जो की जनता के बीच विश्वास के भाव को दर्शाती है इसलिए हमारी देवतुल्य जनता अपना मन बना चुकी है कि एक बार फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी को बैठाएगी।

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों तक देश की जनता के लिए अपना पल पल समर्पित किया है। एक घंटे की भी छुट्टी नही ली। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नही हुआ होगा।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने विश्वास दिलाया कि जौनपुर लोकसभा सीट हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से इस बार भारी मतों से जीतकर देंगे और मोदी जी के 400 पार मे एक सीट का सहयोग प्रदान करेंगे। मोदी और योगी सरकार ने कार्य कर अपना कार्य किया, अब कमल खिलाने की बारी हमारी है।

बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री अजीत सिंह विकास ने किया उक्त अवसर पर ओम प्रकाश सिंह सुशील मिश्रा सतीश सिंह सुनील यादव मम्मन प्रबुद्ध दुबे आशु सिंह जितेंद मिश्रा सहित मण्डल पदाधिकारी शक्ति केन्द्र सन्योजक मोर्चो के अध्यक्ष बुथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino